पर्यटकों के लिए तेजी से विकसित हो रहे मानसर में गंडोला शुरू करने की कवायद तेज की गई है। जेएंडके केबल कार कारपोरेशन के तकनीकी विशेषज्ञ जल्द मानसर में गंडोला के लिए साइट का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
इसमें पार्किंग, सड़क, बिजली, विजिबिलिटी आदि तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद साइट फाइनल की जाएगी। इसके लिए सुरईंसर-मानसर डेवलपमेंट अथारिटी के अधिकारियों ने जेएंडके केबल कार कारपोरेशन से चर्चा की है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रिंसिपल सचिव पर्यटन नवीन कुमार चौधरी ने हाल ही में मानसर दौरे में वहां गंडोला की संभावनाओं को तलाश करने पर काम करने के निर्देश दिए थे। जम्मू संभाग में श्री माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी के बाद मानसर पर्यटकों के लिहाज से तेजी से विकसित हुआ है।
4 of 5
यहां सौंदर्य से परिपूर्ण प्राकृतिक झील के अलावा बोटिंग का लुत्फ लेने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। मानसर में कई धार्मिक और धरोहर स्थल हैं। वाइल्ड लाइफ में हिरण, नील गाय के साथ क्रेन, बतकें आदि पक्षी झील के आसपास उपलब्ध हैं। जम्मू जिला मुख्यालय से 58 किमी. दूरी पर स्थित मानसर में गंडोला की संभावनाओं को तलाशा जा सकता है। वर्ष 2018 में यहां 10.50 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2019 में अब तक 8.50 लाख पर्यटक आ चुके हैं।
गंडोला के लिए काम किया जा रहा है। इसमें केबल कार कारपोरेशन के तकनीकी विशेषज्ञ जल्द साइट के लिए मानसर का दौरा करने वाले हैं। गंडोला से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।-नागेंद्र सिंह जमवाल, सीईओ, सुरईंसर-मानसर डेवलपमेंट अथारिटी