फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की भक्ति में डूबा मंदिरों का शहर जम्मू

Mon, 07 Mar 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
श‌िवालय में द‌िए जलाती मह‌िला - फोटो : Amar Ujala
एक लंबे समय बाद सोमवार को आई महाशिवरात्रि का खास महत्व रहा। लाखों श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में हाजिरी देकर बाबा भोले का आशीर्वाद पाया। शिवलिंगों पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। 
विज्ञापन

2 of 7
महाश‌िवरात्र‌ि पर मंद‌िरों में भारी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
हर तरफ ओम नम: शिवाय की गूंज रही। शहर के प्रमुख श्री रणवीरेश्वर मंदिर, पीरखो और जानीपुर स्थिति आप शंभू में मेले जैसा माहौल रहा। बाबा बर्फानी की मस्ती में दिन भर भक्तजन झूमते रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
श‌िवरात्र‌ि पर मंद‌िरों में पूजा-अर्चना - फोटो : Amar Ujala
शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में सोमवार तड़के से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ भक्तों की संख्या भी बढ़ती गई। जयघोषों के साथ भक्तजन आगे बढ़ते हुए प्रभु का गुणगान करते रहे।  

4 of 7
श‌िवरात्र‌ि पर मंद‌िरों में पूजा-अर्चना - फोटो : Amar Ujala
शहर के बीचोंबीच स्थित श्री रणवीरेश्वर मंदिर में भक्तजन भोले के रंग में रंगे रहे। मंदिर के बाहर मुख्य द्वार पर स्थापित अष्ट धातु के विशाल नंदीगण के पांव छूक र श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
श‌िवालय में द‌िए जलाती मह‌िला - फोटो : Amar Ujala
मंदिर परिसर में ग्यारह छोटे-बड़े शिवलिंग के दर्शन करके भक्तों ने आशीर्वाद पाया। जामवंत गुफा के नाम से प्रसिद्ध पीर खो मंदिर में भी देर रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
श‌िवालय में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
अधिकांश श्रद्धालु नंगे पांव ही पैदल चलकर प्रभु के पास पहुंचे। जानीपुर स्थित आप शंभू मंदिर में मेले जैसा माहौल रहा। मंदिर के बाहर कई सौ मीटर तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंद‌िर में श‌िव भक्त‌ि में डूबा साधू - फोटो : Amar Ujala
महाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारों के बीच डीजे की धुनों पर भक्तजन दिन भर थिरकते रहे। भगवान शिव के भजनों पर बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के श्रद्धालु झूमे। भंडारों में लाखों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें