फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह का 125वां जन्मदिवस, जम्मू में निकाली रैली, तस्वीरों में देखिए कुछ इस रहा माहौल

Mon, 23 Sep 2019 08:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
डोगरा सदर सभा (डीएसएस) और ऑल जम्मू सिविल फोरम (एजीसीएसएफ) ने सोमवार को डोगरा हॉल भवन में अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह का 125 वां जन्मदिवस मनाया।            
विज्ञापन

2 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
इस मौके पर डीएसएस के अध्यक्ष ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क ने लोकप्रिय भावनाओं और जम्मू क्षेत्र की सार्वजनिक आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर को राज्य अवकाश घोषित करने की लंबित मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि महाराजा दूरदर्शी, सच्चे देशभक्त, प्रगतिशील विचारक और समाज सुधारक रहे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन सकता है। 
विज्ञापन

3 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
चाढ़क ने कहा कि उन्होंने सभी के लिए मुफ्त शिक्षा शुरू करने, विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने, बाल-विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने, अस्पृश्यता पर प्रतिबंध लगाने और अन्य प्रगतिशील कदमों को बढ़ावा देने के लिए काम किया।   

4 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
इसी के साथ उन्होंने महाराजा के शब्दों- एक शासक के रूप में, मेरा कोई धर्म नहीं है, सभी धर्म मेरे हैं और मेरा धर्म न्याय है, को याद किया।
विज्ञापन

5 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
कार्यक्रम में महाराजा को पुष्पांजलि अर्पित की गई और साथ ही कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रेम सागर गुप्ता, कर्नल डॉ. वीरेंद्र के साही, गंभीर देव सिंह चाढ़क, एमएस जमवाल, जनक खजूरिया, मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जमवाल, एस. कुलबीर सिंह, भारत भूषण तलवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

6 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर सोमवार को युवा राजपूत सभा की तरफ से रैली निकाली गई। बनतालाब से निकाली गई रैली में हजारों की संख्या में लोग हुए और महाराजा के प्रति सम्मान दर्शाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने महाराजा को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

विज्ञापन

7 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
इस अवसर पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह गिल्ली ने कहा कि डोगरा जो राज्य के संस्थापक हैं और इस राज्य को बनाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, उनको उचित सम्मान नहीं दिया गया है, जिसके वह हकदार हैं। 

8 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
महाराजा को देश के सबसे प्रगतिशील शासक कहते हुए गिल्ली ने कहा कि उनके जन्मदिवस को राजकीय अवकाश के रूप में मनाया जाना महान शासक के लिए श्रद्धांजलि होगी। 

9 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
यह विडंबना है कि 13 जुलाई को राज्य की छुट्टी के रूप में मनाया जा रहा था, लेकिन 23 सितंबर की अनदेखी की जा रही है। यदि शेख अब्दुल्ला के जन्मदिवस को राजकीय अवकाश के रूप में मनाया जा सकता है, तो महाराजा के जन्मदिवस पर इससे इनकार करना शर्म की बात है। 

विज्ञापन

10 of 10
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू में डोगरा सभा की रैली - फोटो : संजय गुप्ता
रैली में सभा के चेयरमैन रघुवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह, राजिंदर सिंह, मुकेश सिंह, मनदीप सिंह, टीनू सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें