फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 किलो वजन के साथ ले. कर्नल महेंद्र सिंह धोनी की कश्मीर के आवंतीपोरा में ड्यूटी शुरू

Thu, 01 Aug 2019 02:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
प्रादेशिक सेना का मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी अगले दो सप्ताह तक 19 किलो वजन के साथ आम सैनिकों की तरह गश्त ड्यूटी करते नजर आएंगे। उनकी तैनाती उग्रवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोरा में की गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
बुधवार को वह अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम देने के लिए उग्रवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोर में तैनात सेना की टुकड़ी में शामिल हुए हैं। वह 15 अगस्त तक अपनी 106 टीए बटालियन (पैराट्रूपर) के साथ रहेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि ले. कर्नल धोनी बुधवार को यहां पहुंच कर उनकी यूनिट में शामिल होकर ड्यूटी शुरू कर दी है। उनकी यूनिट विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में इस इलाके में तैनात है। धोनी के अनुरोध पर पिछले सप्ताह सेना मुख्यालय ने उनकी सेवाओं को मंजूरी दी थी।

 

4 of 6
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
धोनी को वर्ष 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी। पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप पूरा करने के बाद वह एक योग्य पैराट्रूपर बन चुके हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
टीए सेना का हिस्सा
प्रादेशिक सेना का एक हिस्सा हैं। इसकी भूमिका नियमित सेना को स्थानीय गतिविधियों से मुक्त करना और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और आवश्यक सेवाओं के रखरखाव में नागरिक प्रशासन की सहायता करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
19 किलो में यह शामिल
05 किलो की राइफल
02 किलो के जूते
03 किलो की वर्दी
06 किलो की बुलेट प्रूफ जैकेट
01 किलो का हेलमेट
02 किलो का अन्य सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें