फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जम्मू-कश्मीर के सबसे कद्दावर नेता की बेटी ने मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार, राह आसान न थी, फिर

Tue, 30 Jun 2020 02:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
परिवार संग सारा अब्दुल्ला और सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं प्यार में वो ताकत होती है जो किसी भी दीवार को गिरा देती है। एक ऐसी ही प्रेम कहानी है सारा और सचिन की। दोनों की मुलाकात लंदन में होती है। इसके कुछ दिन बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन इस राह में सबसे बड़ा रोड़ा थी मजहब की दीवार।

 
विज्ञापन

2 of 7
सारा अब्दुल्ला पायलट, फारूक अब्दुल्ला, सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन सारा अब्दुल्ला और सचिन पायलट की प्रेम कहानी शुरू होती है लंदन में पढ़ाई के दौरान। सचिन पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई करने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सारा अब्दुल्लाह से हुई और कुछ दिनों के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लंदन में पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन वापस दिल्ली लौट आए। वहीं, सारा अपनी पढ़ाई के लिए लंदन में ही थीं। दोनों के बीच यह दूरी आ जाने के बाद भी दोनों का प्यार बना रहा।



 
विज्ञापन

3 of 7
सारा अब्दुल्ला पायलट, सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ई-मेल और फोन के जरिए बात किया करते थे। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताने का फैसला लिया।

 

4 of 7
सारा अब्दुल्ला पायलट, सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन और सारा ने जब अपने परिवार वालों को बताया तो दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आ खड़ी हुई। एक तरफ सचिन हिंदू परिवार से थे, तो वहीं सारा का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से था।

 
विज्ञापन

5 of 7
सारा अब्दुल्ला पायलट, सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन के परिवार ने दोनों की शादी के लिए इनकार कर दिया। वहीं, सारा के लिए भी यह राह आसान नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 7
सारा अब्दुल्ला पायलट, सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो उनके पिता फारुख अब्दुल्ला ने उनसे इस बारे में बात करने से ही मना कर दिया था, लेकिन सारा ने हार नहीं मानी। उसने अपने पिता को मनाने के लिए सारे प्रयास किए। वह कई दिनों तक रोती रहीं, लेकिन उनके पिता नहीं माने।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सारा अब्दुल्ला पायलट, सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में सचिन और सारा ने किसी की परवाह किए बिना जनवरी 2004 में शादी कर ली। इस शादी में अब्दुल्ला परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था। सचिन के परिवार ने सारा का बहुत साथ दिया। समय के साथ अब्दुल्ला परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें