जम्मू की पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यानी ‘चौकीदार’ पूरे फार्म में दिखे। उन्होंने जम्मू से जुड़े सारे मुद्दों को उठाकर लोगों को जोड़ने की कोशिश की। पाकिस्तान और आतंक के पनाहगारों को निशाने पर लेते हुए दो टूक चेताया कि अब यह सब नहीं चलने वाला है। सीमा पार तथा देश के भीतर आतंकियों के साथियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब एक भी कदम भारी पड़ेगा। एक शिक्षक की तरह उन्होंने पाकिस्तान, आतंक का साथ देने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर रैली में मौजूद लोगों की राय ली और हामी भरवाई। इस दौरान चौकीदार ट्रेंड में जहां समर्थक दिखे वहीं महिलाएं भी मोदी मुखौटे पहने नजर आईं।
विज्ञापन
2 of 9
पीएम नरेन्द्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मैं बड़ा भागा आला, मीगी माता वैष्णो देवी, बाबा जित्तो...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू के डूमी गांव में अपने 43 मिनट लंबे भाषणा की शुरूआत डोगरी के शब्दों के साथ की। उन्होंने कहा मैं बड़ा भागा आला, मीगी अज दोबारा मौका मिलेया कि श्री माता वैष्णो देवी, बाबा जित्तो का आर्शिवाद हासिल करू। वीर डोगरों की घरती को आपके चौकीदार का प्रणाम। मोदी बोले मीठी ए डोगरा दी बोली ते खंडे मिट्ठे लोग डोगरे। मोदी के इन शब्दों से रैली में मोदी मोदी के नारों की गूंज चारों तरफ गूंज गई।
विज्ञापन
3 of 9
वाजपेयी, आडवाणी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र नहीं दिखे
- फोटो : संजय गुप्ता
वाजपेयी, आडवाणी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र नहीं दिखे
भाजपा की रैली स्थल पर पूर्व में अन्य नेताओं के साथ दिखने वाले वाजपेयी, आडवाणी और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र नहीं दिखे। चित्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अलावा जम्मू संभाग के दो उम्मीदवारों डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा के चित्र नजर आए। अपने भाषण में भी मोदी ने वाजपेयी, आडवाणी और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने जम्मू संभाग के जन संघ के नेता पंडित प्रेम नाथ डोगरा का जिक्र जरूरी अपने भाषण में किया।
4 of 9
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित
- फोटो : संजय गुप्ता
पूर्व उपमुख्यमंत्रियों को मुख्यमंत्री बोल गए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान मंच पर बैठे पार्टी के दो पूर्व उपमुख्यमंत्रियों जिसमें डॉ. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता शामिल थे को पूर्व मुख्यमंत्री बोल गए।
विज्ञापन
5 of 9
मैं भी चौकीदार हूं टी-शर्ट का दिखा ट्रेंड
- फोटो : संजय गुप्ता
मैं भी चौकीदार हूं की टी शर्ट में नजर आए कार्यकर्ता
रैली स्थल पर जुटी हजारों की भीड़ में भाजपा के कार्यकर्ता मैं भी चौकीदार हूं की टीशर्ट पहने नजर आए। मोदी मोदी के नारों के अलावा विजय संकल्प रैली अबकी बार फिर मोदी सरकार के नारे भी गूंजते रहे।
विज्ञापन
6 of 9
पीएम मोदी की रैली में पहुंचते लोग
- फोटो : संजय गुप्ता
सुबह नौ बजे से ही रैली स्थल पर कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे
डुमी गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली स्थल पर सुबह नौ बजे से ही लोग जुटना शुरू हो गए थे। घंटों रैली स्थल पर बैठे रहने के बाद प्रधानमंत्री जब सायं पांच बजकर 26 मिनट पर मंच पर पहुंचे तो भी लोगों को जोश बरकरार रहा।
विज्ञापन
7 of 9
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित
- फोटो : संजय गुप्ता
रैली में 13 सरपंचों ने थामा भाजपा का दामन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली में नेकां, कांग्रेस और पीडीपी से जुड़े नौशेरा सुंदरबनी विधानसभा क्षेत्र के 13 सरपंचों ने पार्टियां छोड़ भाजपा का दामन थामा। प्रधानमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचने से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सरपंच रमेश कुमार, सेवा राम, यशपाल, अनिल कुमार, मोहन सिंह, रुकमेश कुमारी, कैप्टन मोहिंद्र सिंह, रोशन लाल, रवींद्र कुमार, न्यायिक कमेटी कांगड़ी के चेयरमैन बबलू कुमार, एनजीओ के हैड प्रवीण पुरी, सरपंच संगीता देवी और चौकी चौरा की सरपंच शारदा देवी भाजपा में शामिल हो गई। प्रधानमंत्री की रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा के भाजपा में शामिल होने की भी चर्चा थी लेकिन यह बात बन नहीं पाई।
8 of 9
मोबाइल कैमरे में कैद की मोदी की रैली की तस्वीरें
- फोटो : संजय गुप्ता
मोबाइल कैमरे में कैद की मोदी की रैली की तस्वीरें
रैली स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मोबाइल कैमरे से विशाल रैली के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें कैद की।
पीएम मोदी को माता वैष्णो देवी की तस्वीर भेंट करते स्थानीय भाजपा नेता
- फोटो : संजय गुप्ता
मोदी को माता की चुनरी, डोगरा पगड़ी पहनाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने श्री माता वैष्णो देवी की चुनरी के अलावा डोगरा पगड़ी पहनाकर उनका रैली स्थल पर पहुंचने पर अभिनंदन किया। इसके अलावा उन्हें पुष्प माला भी पहनाई गई।