लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए बूथों पर पहली बार वोट डालने के लिए पहुंचे युवा मतदाताओं में जोरदार उत्साह देखने के लिए मिला। उनका कहना है कि धर्म और जाति के नाम पर वोट डालने से अच्छा है कि उनका चुनाव किया जाए जो देश को मजबूत करने के साथ विकास के रास्ते पर ले जाए। वे अपने मताधिकार का प्रयोग मजबूत सरकार के निर्माण के लिए कर रहे हैं जिससे देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ सके।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
मानता शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
'उम्मीद है कि जिस पार्टी के लिए मैंने वोट किया है वे लोकतंत्र को पारदर्शी, सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाएगी और भारत को एक विकसित देश की राह पर आगे बढ़ाएगी।'- मानता शर्मा
विज्ञापन
3 of 7
आशना शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
'पहली बार वोट को लेकर मैं इतनी उत्साहित थी कि पूरी रात ठीक से सो भी नहीं पाई। मैं सरकार से चाहती हूं कि वे गरीबी के कारण न पढ़ पा रहे छात्रों के लिए काम करें।'-आशना शर्मा
4 of 7
सानवी
- फोटो : अमर उजाला
'पहली बार वोट करके मैं बहूत खुश हूं। मेरे लिए देश सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और मैंने इसी आधार पर वोट किया है। देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।'-सानवी
विज्ञापन
5 of 7
वंशिका राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
'आज राज्य और देश में सबसे ज्यादा आवश्कता रोजगार की है। इसी को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। मतदान को लेकर मैं सुबह से उत्साहित थी।' -वंशिका राजपूत
विज्ञापन
6 of 7
प्रतीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
'मैंने देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया है। मुझे उम्मीद है कि मेरा फैसला गलत नहीं होगा।'-प्रतीक्षा
'मैं चाहती हूं कि युवाओं को रोजगार मिले, रक्षा हथियारों का अपग्रेडेशन हो, सुरक्षा एजेंसीज और भी एम्पॉवर हों और सेना के लिए आधूनिक हथियार लाए जाए।'-आयूषी