लॉकडाउन के चलते लोगों ने सभी कार्यक्रम और समारोह स्थगित कर दिए हैं। वहीं जम्मू संभाग के रियासी में प्रशासन की अनुमति से सीमित रिश्तेदारों के साथ एक अनोखी शादी हुई है। यह शादी सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बेहद साधारण तरीके से हुई। इस शादी में न तो बैंड बाजा था, न घोड़ी पर दूल्हा बैठा और न ही बराती।