फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आज हंसीं वादियों में सन्नाटे के सिवा कुछ भी नहीं, मस्जिद के बाहर देश के लिए फूट-फूटकर रोई महिला

Thu, 26 Mar 2020 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
चिनार के पत्तों की खनक, डल झील के पानी पर तैरते खूबसूरत शिकारे, गुलमर्ग की हंसी वादियां और कबूतरों की गुटरगूं से गुलजार रहने वाली घाटी में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। चिनार वैसा ही खूबसूरत है, डल झील भी उतनी ही सुंदर, कबूतर आज भी झुंड में गुटरगूं करते सुनाई देते हैं, बजाय इन सब के सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध डल झील सूनी पड़ी है। अब यहां कोई पर्यटक नहीं दिखाई देता। शिकारे सजे तो वैसे ही हैं पर उनके अंदर खामोशी बसी हुई है। गुलमर्ग भी सन्नाटे से पसरा हुआ है। ट्यूलिप के फूल खिलने लगे हैं, लेकिन शायद उन्हें पता नहीं कि इस दौर में अभी कोई आने वाला नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर का सबसे बड़ा शहर और राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर, जोकि अपनी विशिष्टताओं और खूबसूरती के कारण पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है, वह भी इन दिनों सूना पड़ा है। दरिया झेलम के दोनों किनारों पर खामोशी छाई है।

4 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर

शहर की सबसे पुरानी शाह हमदान मस्जिद हो, जामिया मस्जिद या शहर से 8 किमी की दूर नगीन झील, हर तरफ सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन

5 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
वहीं एक ऐसे तस्वीर सामने आई है जो किसी की भी भावुक कर दे। मस्जिद के सामने फूट-फूटकर रोती और घाटी सहित देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगती महिला को देख आसपास जो गिने-चुने लोग थे उनकी भी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
वो बार-बार कह रही थीं, ऐ खुदा इस महामारी से हम सभी को बचाएं जिससे घाटी सहित देश में खुशहाली लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें