फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: तस्वीरेंः घाटी में घर-घर हो रहा दवा का छिड़काव, कोरोना से जंग में जुटे हैं 'जवान और धरती के भगवान'

Sun, 29 Mar 2020 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 13 नए मामले आने और आज यानी कि रविवार को कश्मीर में एक संक्रमित की मौत होने के बाद प्रशासन पहले से अधिक सतर्क हो गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते यह दूसरी मौत हुई है। वहीं, इस वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी गली-गली और घर-घर दवा का छिड़काव करने में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वो घर से मत निकलें। उन्हें हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन

2 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि बीते दिन यानी कि शनिवार को जम्मू में तीन और कश्मीर में 10 मामले पॉजिटिव पाए गए थे। जम्मू के तीनों मामले पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हुए हैं। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने देर शाम पांच नए लोगों के संक्रमित पाए जाने का ट्वीट किया। इससे पहले उन्होंने श्रीनगर और बांदीपोरा में आठ पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की थी।
विज्ञापन

3 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में लगातार स्थिति नाजुक होती जा रही है। लद्दाख में यह आंकड़ा 13 पर रुका हुआ है।

4 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में पिछले 11 दिन में ही 24 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस बीच शनिवार को चौथे दिन लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन रहा। बाहर से यात्रा कर आने वालों तथा यात्रा इतिहास छिपाने वालों की तलाश के लिए तहसील स्तर पर समिति का गठन किया गया है। यह समिति गांव-गांव जाकर ऐसे लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

5 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में मिले 10 नए मामलों में से चार किसी धार्मिक मंडली से संबद्ध हैं, तीन की पॉजिटिव मरीज से संपर्क और तीन की ट्रैवल हिस्ट्री जम्मू-कश्मीर के बाहर की है। इनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
बताया जाता है कि नए पॉजिटिव मामलों में एक श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके से है। 56 वर्षीय इस व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री इंडोनेशिया की है। चार बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके के हैं, जो गत दिनों कोरोना के संक्रमण से मृत 65 वर्षीय बुजुर्ग के संपर्क में थे।
विज्ञापन

7 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
इस बुजुर्ग के संपर्क में आने से कई और लोग भी पॉजिटिव हुए हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। नए पॉजिटिव मामलों में सोवरा अहमद नगर के एक दंपती भी शामिल हैं, जो मुंबई से लौटे थे। इसमें पति की उम्र 45 और पत्नी की 40 वर्ष बताई जा रही है।

8 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
सभी श्रीनगर के सीडी अस्पताल में भर्ती हैं। स्किम्स के डॉक्टरों के अनुसार उनके यहां भर्ती तीन मरीजों के काफी ज्यादा संक्रमित होने की आशंका है।
 
9 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
उधर, लॉकडाउन के बीच जम्मू संभाग के कई जिलों में पुलिस जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई है। आरएस पुरा उपजिला में लॉकडाउन के बीच रात्रि में एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल पाने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

10 of 10
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मी - फोटो : बासित जरगर
पुंछ में सब्जी की दुकानें बंद रहने से लोगों को दिक्कतें हुईं। लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों के श्रमिकों और गरीब लोगों के लिए जरूरी पदार्थ जुटाने में कई संगठन जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें