फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना तैयार, तस्वीरों में देखें जांबाजों की तैयारी

Tue, 11 Aug 2020 01:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
नियंत्रण रेखा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : साकिब नबी
पाकिस्तानी सेना लगातार आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की फिराक में जुटी हुई है। इसके लिए वह संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। हाल ही में भारतीय सेना ने कई आतंकियों को घुसपैठ करने के दौरान मार गिराने में सफलता भी पाई है। तंगधार, कस्बा-कीरनी, कृष्णाघाटी सहित कई इलाकों में पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है ताकि आतंकियों को घुसपैठ करा सके। इसको देखते हुए भारतीय सेना ने पहले से अधिक सतर्कता बढ़ा दी है। सेना के जवान नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

2 of 7
नियंत्रण रेखा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : साकिब नबी
पाकिस्तान की नापाक हरकतों को देखते हुए सीमा पर जवानों को सतर्क कर दिया गया है। सेना ने एलओसी के पास सतर्कता और तलाशी अभियान भी तेज कर दिया है। इतना ही नहीं सीमावर्ती इलाकों में रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है।
 
 
विज्ञापन

3 of 7
नियंत्रण रेखा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : साकिब नबी
बता दें कि उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी के उस पार आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। करीब 16 लांचिंग पैड पर 200 से 250 आतंकी हैं। जोकि घुसपैठ के लिए रेकी कर रहे हैं। इतना ही नहीं आतंकियों की इस नापाक हरकत में पाकिस्तानी सेना उनकी मदद कर रही है।
 
 

4 of 7
नियंत्रण रेखा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : साकिब नबी
पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तानी सेना की नफरी एलओसी पर पहले से ज्यादा बढ़ गई है। वहीं पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारतीय सेना की पैनी नजर है। पाकिस्तान के नापाक मंसूबे लगातार ध्वस्त किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
नियंत्रण रेखा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : साकिब नबी
हाल ही में पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकियों के एक समूह ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था, जबकि अन्य दो आतंकी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
नियंत्रण रेखा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : साकिब नबी
इस संबंध में सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि कृष्णाघाटी सेक्टर में शुक्रवार को आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसमें एक आतंकी मारा गया, जबकि दो घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नियंत्रण रेखा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : साकिब नबी
वहीं इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में पता चला कि आतंकवादी के शव को घटना स्थल से दूर खींच लिया गया था। घटना स्थल से एक एके 47 राइफल, दो एके 47 मैगजीन और कुछ खाद्य सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें