उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों से की बाचतीत
- फोटो : @manojsinha_
कश्मीरी पंडितों ने स्थानीय पुनर्वास, राहत राशि को बढ़ाने, कारोबार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय पैकेज देने, क्षतिग्रस्त संपत्तियों का मुआवजा देने और घाटी में संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। उपराज्यपाल ने आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों का विधिवत परीक्षण कराएंगे। कोरे वादे और घोषणाएं नहीं करेंगे बल्कि उनकी जायज समस्याओं के निस्तारण की कोशिश करेंगे। आयोजित कार्यक्रम में कोरोना एसओपी की वजह से जाने की इजाजत न मिलने से कुछ कश्मीरी पंडितों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे न्याय की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आवाज सुनकर उपराज्यपाल बाहर निकले और सीधे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए।