फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तस्वीरेंः देखिए गुपकार रोड़ से लेकर लद्दाख तक देशभक्ति के अद्भुत रंग

Tue, 26 Jan 2021 01:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
गणतंत्र दिवस 2021
जम्मू संभाग से लेकर कश्मीर तक पूरा केंद्र शासित प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपराज्यपाल ने प्रदेश व देश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं भी दी। वहीं इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन

2 of 7
गणतंत्र दिवस 2021 - फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर अपने राज्य की झांकी पेश की। जिसमें राज्य की संस्कृति और सांप्रदायिक सौहार्द को दिखाया गया।
विज्ञापन

3 of 7
गणतंत्र दिवस 2021 - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा झांकी में अपने राज्य की कला और वास्तुकला, भाषाओं और बोलियों, सीमा शुल्क और वेशभूषा, मेला और त्योहारों, साहित्य और संगीत की भी झलक दिखाई।

4 of 7
गणतंत्र दिवस 2021 - फोटो : बासित जरगर
गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के 71 अफसरों और कर्मचारियों को बहादुरी और बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया गया। बहादुरी के लिए 52 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस मेडल दिया गया। दो अधिकारियों को उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इनके अलावा 17 अधिकारियों और कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
गणतंत्र दिवस 2021 - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर नगर निगम के पांच नगर सेवकों ने पहली बार श्रीनगर शहर की गुपकार रोड़ इलाके में तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

6 of 7
गणतंत्र दिवस 2021 - फोटो : बासित जरगर
इसी मार्ग पर जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला का आवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणतंत्र दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती सहित जम्मू-कश्मीर के शीर्ष राजनेताओं के इसी मार्ग पर बंगले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें