पठानकोट और कठुआ के बीच 25 जनवरी को हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में फरीदाबाद का लाल कैप्टन ऋषभ शर्मा शहीद हो गया है। बीती देर रात सेक्टर 21-सी स्थित नालंदा अपार्टमेंट में शहीद का पार्थिव पहुंचा। आज अंतिम संस्कार होगा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पहुंचे हैं। पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है। उधर, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ध्रुव के सह-पायलट की हालत गंभीर बनी हुई है। उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने कहा कि सह-पायलट कैप्टन अंजनी कुमार सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।