फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए श्रीनगर हमले में जवानों ने क्यों नहीं की जवाबी कार्रवाई, देखिए आतंकियों की कायरता की ये तस्वीर

Thu, 25 Mar 2021 06:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में आतंकियों ने गुरुवार को नापाक हरकत की। सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इतना ही नहीं आतंकियों ने सीआरपीएफ के वाहन पर भी कई राउंड गोलियां दागी। वहीं भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से सुरक्षाबलों ने संयम दिखाया और जवाबी कार्रवाई नहीं की। अगर सीआरपीएफ के जवान जवाबी कार्रवाई करते तो स्थानीय नागरिक हताहत हो सकते थे। इस हमले में दो जवान घायल हुए, जबकि दो जवान शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में शाम को आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दो जवान शहीद हो गए। वहीं आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में किसी भी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ के पीआरओ ओपी तिवारी ने बताया कि नाका पार्टी पर तैनात 73वीं बटालियन पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में चार जवान घायल हुए जिनमें से दो जवान शहीद हो गए हैं।

4 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। जोकि ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा संयम बरता गया क्योंकि इलाका भीड़भाड़ वाला था। जवान अगर वह जवाबी कार्रवाई करते तो स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें