श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट में वीरवार को आतंकी हमले में मारे गए सर्राफा कारोबारी सतपाल निश्चल (65) का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद सुबह जैसे ही शव घर लाया गया, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वाले और आस-पड़ोस के लोग रोते बिलखते दिखाई दिए।
विज्ञापन
2 of 7
GOLDSMITH LAST RITES
- फोटो : बासित जरगर
रोते-रोते परिजन एक ही बात बोल रहे थे कि आखिर आतंकियों ने सतपाल को क्यों मारा, उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था। इंद्रानगर स्थित आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने उनके परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
3 of 7
GOLDSMITH LAST RITES
- फोटो : बासित जरगर
पड़ोस में रहने वाले मकबूल अहमद ने कहा कि सतपाल कई वर्षों से यहां रह रहे थे और हर एक से अच्छे से पेश आते थे। श्रीनगर के करन नगर इलाके में स्थित श्मशान घाट पर सतपाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
4 of 7
GOLDSMITH LAST RITES
- फोटो : बासित जरगर
इस दौरान पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कौल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह कश्मीरियत पर एक चोट है। जिन्होंने घटना को अंजाम दिया वह हैवान हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी खंगाल कर हमलावरों की शिनाख्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां
सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर आतंकियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। इस बीच शुक्रवार को कई स्थानों पर दबिश भी दी गई। आसपास के कुछ लोगों से घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आतंकियों की शिनाख्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
GOLDSMITH LAST RITES
- फोटो : बासित जरगर
आपको बता दें कि नए साल की पूर्व संध्या पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्वर्णाभूषण कारोबारी निश्चल की हत्या कर दी थी। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
यह घटना भीड़भाड़ वाले लाल चौक के हरि सिंह हाई स्ट्रीट की है। घटना की जिम्मेदारी टीआरएफ ने लेते हुए चेताया है कि डोमिसाइल लेने वाले बाहरी लोगों को अंजाम भुगतना होगा।