पंद्रह साल बाद नेपाल के रास्ते अपने परिवार सहित लश्कर-ए-तोइबा का आतंकी अपने घर लौटा जिसे सुरनकोट पुलिस ने उसे घर वापसी होते ही दबोच लिया। नेपाल के रास्ते तीन बच्चों और पत्नी सहित रविवार को घर लौटे लश्कर-ए-तोईबा के एक आतंकी को सुरनकोट पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आतंकी की पहचान अब्दुल गनी(38) पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गांव मरहोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
PICS: 15 साल बाद नेपाल के रास्ते लौटा लश्कर का आतंकी
2 of 5
उसके साथ उसकी पत्नी 32 कोसर बी, पुत्री 6 फातिमां,4 पुत्र इरफान और 2 इमरान के रूप में हुई है। सुरनकोट पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसकी पुष्टि एसएसपी पुंछ जतिंदर सिंह जोहर ने करते हुए बताया कि परिवार सहित लौटे आतंकी को पुलिस ने विशेष नाके के दौरान पकड़ा है।
ALL PIC: FILE PHOTO
विज्ञापन
PICS: 15 साल बाद नेपाल के रास्ते लौटा लश्कर का आतंकी
3 of 5
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को सुरनकोट पुलिस ने खूफिया जानकारी के उपरांत कस्बे के बाहर लगाए गए एक नाके पर जम्मू से पुंछ आ रहे एक वाहन को रोका और उसमें सवार लोगों की जांच के दौरान नेपाल के रास्ते करीब पंद्रह वर्षों के बाद परिवार सहित लौटे लश्करे तोईबा के आतंकी अब्दुल गनी को हिरासत में लेकर सुरनकोट थाने में लाया।
PICS: 15 साल बाद नेपाल के रास्ते लौटा लश्कर का आतंकी
4 of 5
यहां उसके खिलाफ सन् 2000 में अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर पीओके भाग जाने का मामला दर्ज था। उसके साथ ही आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार अब्दुल गनी सन 2000 में पीओके भाग गया था जहां उसने आतंकी संगठन लश्कर में शामिल हो कर हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
PICS: 15 साल बाद नेपाल के रास्ते लौटा लश्कर का आतंकी
5 of 5
इसके बाद उसने करीब सात वर्ष पहले कोटली निवासी शेर दीन की पुत्री कोसर बी से शादी कर ली थी और उसके साथ वहीं रहने लगा था। जहां से करीब पांच दिन पूर्व वह नेपाल पहुंचा और वहां से वह आज अपने घर लौट रहा था कि पुलिस ने उसे परिवार सहित पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि इसके जिले में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बारे में पूछताछ जारी है।