बेरौनक कटड़ा बाजार
- फोटो : अभिषेक बड़ू
यात्रियों की वापसी के बाद कटड़ा बाजार पूरी तरह से बेरौनक है। यहां के होटल, ढाबे, ड्राई फ्रूट की दुकानें और ऑटो चालक बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। होटल की बुकिंग लगातार रद्द हो रही हैं जो यात्री तीन से चार दिन की बुकिंग के साथ कटड़ा पहुंचे थे वो भी लौट गए हैं। कटड़ा में होटल संचालक सुरेंद्र, जितेंद्र और देसराज ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद कारोबार प्रभावित होना शुरू हुआ था।