जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के भूस्खलन से करीब 1300 वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कतार में खड़े रह गए। करीब 13 घंटे बंद रहने के बाद रविवार तड़के तीन बजे के करीब ही हाईवे को यातायात के लिए खेला गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद ही रामबन के माहौर क्षेत्र में भूस्खलन से इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भूस्खलन से करीब सौ मीटर सड़क प्रभावित हुई हैं और इसे हटाने में करीब 12 घंटे का समय लग सकता है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन
3 of 5
हालांकि तापमान सामान्य से कम रहने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं जम्मू व लद्दाख में भी सामान्य से भारी बारिश का अनुमान हैं।
4 of 5
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 13.8 नीचे 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकरनाग में रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। श्री माता वेष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।