फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट जरूरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस देख रही तमाशा, जनता में नहीं जागरूकता

Thu, 25 Feb 2021 12:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन का उपयोग करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
दोपहिया वाहन चालक के साथ उसके पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाना जरूरी है, जिससे हादसा होने पर चोट लगने से बचा जा सके। लेकिन न तो दोपहिया वाहन चलाने वाले और न पीछे बैठने वाली सवारी हेलमेट का प्रयोग कर रही है। इससे सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस भी नियमों का पालन नहीं करवा पा रही है और न ही जनता जागरूक हो रही है। सूत्रों के अनुसार दोपहिया वाहन की पिछली सीट पर हेलमेट न पहनने का एक हजार रुपये जुर्माना है। डेढ़ साल पहले ट्रैफिक पुलिस ने आदेश जारी किया था कि पिछली सीट पर सवार व्यक्ति का भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यदि कोई हेलमेट नहीं पहनता तो उसको भी उतना ही जुर्माना लगेगा जितना दोपहिया वाहन चलाने वाले को होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन का उपयोग करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
इस आदेश के बाद भी शहर में हर दोपहिया वाहन के पीछे बैठने वाले व्यक्ति हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे। पीछे बैठने वाला तो दूर की बात वाहन चालक तक हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे।
विज्ञापन

3 of 5
बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन का उपयोग करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर में नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस भी ऐसे लोगों का चालान नहीं काट रही है। आदेश जारी होने के डेढ़ साल बाद भी अब तक एक भी ऐसा चालान नहीं काटा गया है।

4 of 5
बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन का उपयोग करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
चलाएंगे विशेष अभियान
एसएसपी ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह बात सही है कि दोपहिया वाहन की पिछली सीट पर बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यदि कोई नहीं पहनता तो एक हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। लोग इसका ध्यान नहीं दे रहे और ट्रैफिक पुलिस को भी इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन का उपयोग करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही दिन में इस मुद्दे को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत पिछली सीट पर बैठे शख्स के हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई की जाएगी। - शिव कुमार शर्मा, एसएसपी ट्रैफिक पुलिस, जम्मू


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : जनता को राहत नहीं, बस-मेटाडोर का किराया 19 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें