कुलगाम में आतंकी हमला करने वाले दहशतगर्द फेरन पहनकर आए थे। जवानों की सतर्कता से बड़ी साजिश नाकाम हो गई। सुरक्षाबलों ने बहादुरी दिखाते हुए बड़ी वारदात के साथ हथियार लूटने के इरादे को फेल कर दिया। कुलगाम जिले में दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों पर हमले में आतंकियों की घबराहट और कायरता एक बार फिर सामने आ गई। डरपोक दोनों आतंकियों ने पहचान छिपाने के लिए पारंपरिक कश्मीरी लिबास 'फेरन' पहन रखा था। आतंकियों ने स्वचालित हथियारों को फेरन के अंदर छिपाया और वारदात से ठीक पहले बाहर निकाला।
दोपहर करीब 2:15 बजे सुरक्षाबल नाका चेकिंग और एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो आतंकी जंगल के रास्ते मीर बाजार के पास अखरन नौपोरा पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने सीआरपीएफ के नाके के बिल्कुल पास पहुंचते ही फेरन से स्वचालित हथियार निकाले और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
आतंकियों का मकसद केवल हमला करना नहीं था, बल्कि सुरक्षाबलों को अचानक से भारी नुकसान पहुंचाकर उनके हथियार लूटना भी था। हमले की टाइमिंग और लोकेशन कई गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के वक्त महज 14 किलोमीटर दूर एलजी मनोज सिन्हा 'वेशी फेस्टिवल' के उद्द्घाटन कार्यक्रम में थे।
विज्ञापन
3 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी गतिविधियों का पुख्ता इनपुट पहले से था, जिसके चलते सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। आतंकियों की मंशा भीषण रक्तपात की थी, पर नाके पर तैनात जवानों ने गोलियां लगने के बावजूद जवाबी कार्रवाई से आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।
4 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले में घायल जवान
- फोटो : पीटीआई
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यदि नाके पर तैनात सुरक्षाबल इतने मुस्तैद न होते तो आतंकी किसी बड़े लक्ष्य को निशाना बना सकते थे। खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड को पहले ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया था। कड़ी नाकाबंदी और घेराबंदी के कारण आतंकियों को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला और हताशा में उन्होंने नाके पर ही गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
5 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
आईजी सीआरपीएफ ने घायल जवानों का हाल जाना
सीआरपीएफ के आईजी और कश्मीर के आईजीपी सुजीत कुमार ने जीएमसी अनंतनाग का दौरा कर घायल सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों का हालचाल जाना और उपचार की जानकारी ली। दोनों जवानों की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने घटनास्थल का भी दौरा किया।
विज्ञापन
6 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
दोपहर करीब2:15 मीर बाजार, कुलगाम
हमलावरः दो, पैदल आए और पैदल भाग गए।
हमले की रणनीतिः एक ने गोली चलाई, दूसरे ने कवर दिया।
बरामदगीः एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड।
संदेहः लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट की भूमिका।
कार्रवाई: घेराबंदी, अतिरिक्त नाके, बख्तरबंद वाहन और सीसीटीवी फुटेज की जांच।
विज्ञापन
7 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हौसला : गोली लगी... लड़खड़ाए... फिर उठे और खदेड़ दिए आतंकी
हमले के बाद इलाके से सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने सुरक्षाबलों के साहस की गाथा बयां कर दी है। सीसीटीवी फुटेज ने सुरक्षाबलों की अदम्य वीरता और पेशेवर सूझबूझ की एक ऐसी दास्तान बयां की है, जो रोंगटे खड़े कर देती है।
8 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, हमला अचानक हुआ। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही आतंकियों ने घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू की। वहां अफरातफरी या भगदड़ नहीं मची। सुरक्षाकर्मियों ने सकेंडों में पोजीशन संभाल ली। फुटेज में एक जवान को गोलियां लगने के बाद भी तुरंत राइफल से मोर्चा संभालते देखा गया।
9 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जवान के कदम पीछे नहीं हटे। असहनीय दर्द में भी हिम्मत कर आतंकियों पर लगातार गोलियां बरसाई। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए भी आतंकी के पीछे उसे दबोचने के लिए दौड़ा।
10 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
जवाबी हमले से आतंकी घबरा गए। आतंकी जिस मंसूबे के साथ आए थे उसमें विफल रहे व हड़बड़ाहट में जान बचाकर भाग खड़े हुए। इस अफरातफरी में हमलावर का मोबाइल फोन भी घटनास्थल पर ही गिर गया।
11 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
22 जुलाई के बाद सुरक्षाबलों पर दूसरा बड़ा टारगेट अटैक
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा बड़ा टारगेट अटैक है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक में आतंकियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की गोली मारकर शहादत कर दी थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि घाटी में सुरक्षाबलों के कड़े नियंत्रण और आतंकियों के नेटवर्क के ध्वस्त होने से आतंकी संगठन हताश हैं। वे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने व भय का माहौल बनाने के लिए सुरक्षाबलों के छोटे नाकों व जवानों को सॉफ्ट टारगेट बनाने की फिराक में हैं।
12 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग में हाई अलर्ट, रास्ते सील
हमले के तुरंत बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। कुलगाम, शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग जिलों को जोड़ने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरक्षा अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्ते सील कर दिए गए हैं।
13 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
लश्कर के स्थानीय आतंकी लतीफ का नाम आया सामने
पुलिस जांच में इस हमले के पीछे भी स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ भट का नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, लतीफ ने एक अन्य स्थानीय साथी के साथ मिलकर इस हमले के लिए रेकी की थी। इसके बाद आतंकियों ने जंगल के रास्ते पैदल आकर घटना को अंजाम दिया।
14 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
लतीफ लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी है। ऐसे में इस हमले के पीछे लश्कर का हाथ माना जा रहा है। लतीफ का नाम पहले अनंतनाग में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की हत्या और अमरनाथ यात्रा के दौरान रची आतंकी साजिशों में भी मुख्य साजिशकर्ता के रूप में दर्ज है।
15 of 16
वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
बड़ा सबूत मोबाइल उगलेगा आतंकी साजिश के राज
वारदात स्थल पर सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों का एक मोबाइल फोन मिला है। फोरेंसिक और साइबर विशेषज्ञों की टीम इसके कॉल रिकॉडर्स, चैट और डंप डेटा को खंगाल रही है, जिससे ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू), लोकल सपोर्ट नेटवर्क और आतंकियों के भागने के रूट के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
हमले के दौरान हड़बड़ाहट में छूटा यह डिजिटल सबूत सुरक्षा एजेंसियों के लिए आतंकियों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में सबसे बड़ी मास्टर की साबित हो सकता है। सुरक्षा जानकारों का मानना है कि इस डिजिटल सुराग से स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचाने वाले ओवरग्राउंड वर्कर्स, उनके लोकल सपोर्ट नेटवर्क और आतंकियों के भागने के सटीक रूट का पर्दाफाश जल्द हो जाएगा।