फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद डीएसपी अमन ठाकुर की पत्नी ने बताया क्या होती है शहादत

Tue, 26 Feb 2019 01:31 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
ये तस्वीर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अपने बहादुर पति को खोने पर ये वीरांगना ही है जो ऐसा कर सकती है। पति ने देश के लिए प्राण न्योछावर किए हैं और पत्नी को इस बात का गर्व है। जिस देश में नारी पूजी जाती हैं ये शहादत वहीं समझ आएगी। भारत का वीर सपूत दुनिया में तो नहीं है लेकिन उसकी पत्नी की ये प्रेरणा और समर्पण भाव अभी भी दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को काफी है।
विज्ञापन

2 of 5
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर शहीद हुए डीएसपी अमन ठाकुर को सोमवार को मुखग्नि दी गई। मुखाग्नि देने से पहले शहीद अमन की पत्नी भी वहां मौजूद रहीं। उन्होंने जय हिन्द करते हुए कहा चला गया देश का एक वीर सपूत। मुखाग्नि देते वक्त डीजीपी दिलबाग सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। अमन के छोटे भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। शाम करीब 5 बजे अमन के सात साल के इकलौते बेटे विश्व आर्य प्रताप ने जब पिता को मुखाग्नि दी तो हजारों लोगों की आंखें आंसुओं से नम हो गईं। शहीद अमन ठाकुर की अंतिम यात्रा में भी हजारों लोग उमड़े। शहीद के पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही लोगों का तांता लग गया। डोडा और किश्तवाड़ से भी बड़ी संख्या में लोग अमन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सिर पर केसरी रंग की राजपुताना पगड़ी और माथे पर लाल रंग का तिलक लगाकर अमन को विदा किया गया। कंधा देने वालों की संख्या देखते ही बनती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे अमन का शव विशेष वाहन से पुलिस लाइन में लाया गया। यहां पुलिस दल ने उन्हें सलामी दी। श्रद्धांजलि देने के बाद शव को मढ़ क्षेत्र के नागबनी के लिए रवाना किया गया। अमन ठाकुर मूल रूप से डोडा जिले के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार जम्मू में बस गया है। नागबनी में उनके भाई सुरेश का घर है। अमन का शव जब गांव पहुंचा तो वहां मौजूद हजारों लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। 

4 of 5
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए डीएसपी अमन ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीनगर से अमन का पार्थिव शरीर पहले जम्मू के तकनीकी एयरपोर्ट और वहां से जम्मू जिला पुलिस लाइन पहुंचा। यहां राज्यपाल, राज्यपाल के सलाहकारों, डीजीपी, विधानसभा के स्पीकर और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अमन को श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए डीएसपी अमन ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीनगर से अमन का पार्थिव शरीर पहले जम्मू के तकनीकी एयरपोर्ट और वहां से जम्मू जिला पुलिस लाइन पहुंचा। यहां राज्यपाल, राज्यपाल के सलाहकारों, डीजीपी, विधानसभा के स्पीकर और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अमन को श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें