जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर हुए हमले को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आतंकियों ने 10 नवंबर से रेकी शुरू की थी, 11 नवंबर को दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ नाके पर हमला किया था। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। जांच में सामने आया कि उमर निसार डार पिछले 5-6 महीनों से लश्कर कमांडर लतीफ भट को पनाह और मदद कर रहा था।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया उमर निसार डार, अखरान में CRPF के नाके पर हुए हमले में शामिल था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर हमले से पहले कई स्थानों की रेकी की थी। सुरक्षा एजेंसियों को 10 और 11 नवंबर के सीसीटीवी फुटेज में दोनों की गतिविधियां कैद मिली हैं।
सीसीटीवी में कैद आतंकी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सूत्रों के मुताबिक, 10 नवंबर को उमर निसार डार और लतीफ भट ने मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलामी समेत कई इलाकों में जाकर निगरानी की थी। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए संभावित स्थानों का जायजा लिया और हमले की योजना बनाई। इसके अगले दिन यानी 11 नवंबर को दोनों ने अखरान में CRPF के एक नाके पर हमला किया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।
कुलगाम एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
उमर निसार डार के परिवार ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में उमर और लतीफ कई कैमरों में कैद मिले। फुटेज में दोनों को हमले से पहले अलग-अलग स्थानों की रेकी करते और वारदात के बाद भागते हुए देखा गया। इस बीच, उमर निसार डार के लापता होने पर उसके परिवार ने कुलगाम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर सुरक्षा एजेंसियों को उसके आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की जानकारी मिली।
सीसीटीवी में कैद आतंकी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सूत्रों के अनुसार, उमर पिछले पांच से छह महीनों से लश्कर कमांडर लतीफ भट को पनाह देने के साथ उसकी मदद भी कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि अखरान हमले के तुरंत बाद वह टीआरएफ में शामिल हो गया था। हमले के बाद से दोनों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को सोमवार को लारू इलाके में उनकी मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया। वहीं, लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश अभी जारी है।
सीसीटीवी में कैद आतंकी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन
1. 10 नवंबर: चार इलाकों में की रेकी
उमर निसार डार ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT)/TRF कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलामी समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इसका मकसद सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखना और संभावित ठिकानों की पहचान करना था।
सीसीटीवी में कैद आतंकी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
2. 11 नवंबर: CRPF नाके पर हमला
रेकी के अगले दिन उमर निसार डार और लतीफ भट ने अखरान में CRPF के एक नाके पर हमला किया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद आतंकी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
3. 10-11 नवंबर: CCTV फुटेज में कैद हुई गतिविधियां
हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में उमर और लतीफ कई कैमरों में दिखाई दिए। फुटेज में 10 नवंबर को दोनों की रेकी और 11 नवंबर को हमले के बाद भागने की गतिविधियां दर्ज मिलीं।
कुलगाम में आतंकी हमले से पहले रेकी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
4. उमर के लापता होने पर परिवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
उमर निसार डार के लापता होने पर उसके परिवार ने कुलगाम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान एजेंसियों को उसके आतंकी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़े सुराग मिले।
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
5. 5-6 महीने से लतीफ को दे रहा था पनाह
जांच एजेंसियों के मुताबिक, उमर पिछले पांच से छह महीनों से लश्कर कमांडर लतीफ भट को छिपने की जगह और अन्य जरूरी संसाधन मुहैया करा रहा था। इससे दोनों के बीच पहले से सहयोग और संपर्क होने की बात सामने आई।
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
6. अखरान हमले के बाद TRF में शामिल हुआ उमर
जांच में यह भी सामने आया कि अखरान में CRPF नाके पर हमले के तुरंत बाद उमर निसार डार TRF संगठन में शामिल हो गया था।
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
7. लारू में घेराबंदी, मुठभेड़ में मारा गया उमर
अखरान हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां उमर और लतीफ की तलाश में जुटी थीं। इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने लारू इलाके में दोनों को घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया, जबकि लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश जारी रही।