फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ हमले का आरोपी ढेर: कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन, मारा गया उमर डार; लतीफ भट्ट की तलाश जारी

Mon, 16 Nov 2026 09:58 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरा घेरे में फंसा है। दोनों पर पिछले सप्ताह सीआरपीएफ चौकी पर हमले में शामिल होने का आरोप है। उस हमले में तीन जवान घायल हुए थे। सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है।
विज्ञापन
कुलगाम एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पिछले सप्ताह सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी लतीफ भट्ट की तलाश जारी है, जो प्रारंभिक घेराबंदी से बच निकला था।

विज्ञापन

 

Trending Videos

मिली थी खुफिया जानकारी
अधिकारियों के अनुसार, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि हमले में शामिल दो युवक कुलगाम के लारू बाईपास के पास घूम रहे हैं। सुरक्षा बलों की हलचल देखकर दोनों संदिग्ध पास के दो स्कूलों की ओर भागे। इन स्कूलों में छात्र मौजूद थे, जो एक सेब के बाग के पास स्थित थे। सूचना मिलने पर सेना और सीआरपीएफ की नजदीकी इकाइयां भी अभियान में शामिल हो गईं।

बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
पहली प्राथमिकता स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित निकालना थी, ताकि कोई नागरिक हताहत न हो। इस प्रक्रिया में करीब 90 मिनट का समय लगा। नागरिकों को सुरक्षित निकालने के बाद सुरक्षा बलों ने अपना अभियान शुरू किया। इस दौरान अर्रेह गांव के निवासी उमर डार को मार गिराया गया। उमर डार 11 नवंबर को अपने घर से लापता हो गया था, उसी दिन सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला हुआ था।
विज्ञापन

फरार आतंकवादी की खोज
अधिकारियों ने बताया कि उमर डार पहले पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल रहा था। सीसीटीवी फुटेज में डार को हमले के बाद भट्ट के साथ भागते देखा गया था। पिछले सप्ताह हुए इस हमले में तीन सीआरपीएफ कर्मी घायल हुए थे। लतीफ भट्ट का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि उसे गोली लगी है। सुरक्षा बलों ने उसे ढूंढने के लिए सेब के बाग के आसपास के कई इलाकों की घेराबंदी कर दी है और सघन प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें