कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण मां क्षीर भवानी मंदिर में लगने वाला मेला इस बार नहीं हो सकेगा। श्रीनगर के पूर्व में 14 किलोमीटर दूर गांदरबल जिले के तुलमुला में मां क्षीर भवानी का मंदिर है, जहां हर साल ज्येष्ठ अष्टमी पर विशाल मेले का आयोजन होता है। इसमें कश्मीरी पंडित मां क्षीर भवानी जिसे मां राघन्या भी कहा जाता है, उनकी पूजन-अर्चन करते हैं। 30 मई को ज्येष्ठ अष्टमी के पावन अवसर पर मेले का आयोजन होना था।