महबूबा मुफ्ती ने 1984 में जावेद इकबाल से शादी की थी। महबूबा की दो बेटियां हैं बड़ी बेटी का नाम इल्तिजा और छोटी का इर्तिका है। दोनों बेटियों के जन्म के बाद ही महबूबा का अपने पति जावेद इकबाल से तलाक हो गया था। इर्तिका लंदन में भारतीय हाई कमीशन में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर रह चुकी हैं, इन दिनों वो मुंबई में हैं।
विज्ञापन
2 of 7
इल्तिजा मुफ्ती
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
वहीं इल्तिजा फिल्मों में दिलचस्पी रखती है और अपना करियर बनाना चाहती है इसलिए वह अपने मामा तसादुक मुफ्ती के पास मुंबई में रहती हैं। हालांकि महबूबा की दोनों बेटियों की दिलचस्पी राजनीति में नहीं है। अब क्या वो अपने मां की तरह रियासत की सियासत में कदम रखेंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
3 of 7
महबूबा मुफ्ती
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के ट्विटर अकाउंट से करीब 46 दिन के बाद ट्वीट किया गया। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से घाटी के कई नेताओं को हिरासत में रखा गया है। हालांकि, महबूबा के अकाउंट से उनकी बेटी इल्तिजा ने ट्वीट किया और जानकारी दी कि वह अपनी मां का ट्विटर अकाउंट संचालन कर रही हैं।
4 of 7
बेटी इर्तिका के साथ महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने सरकार से बच्चों और महिलाओं सहित पांच अगस्त के बाद हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी मुहैया कराने को कहा है। मुफ्ती ने राज्य के बाहर जेलों में बंद लोगों का भी ब्योरा मांगा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद नजरबंद महबूबा ने अपनी बेटी इल्तिजा के माध्यम से यह पत्र केंद्रीय गृहसचिव और जम्मू-कश्मीर के सचिव को भेजा है।
विज्ञापन
5 of 7
इल्तिजा ने पत्र में कहा कि मेरी मां को 5 अगस्त की शाम से हिरासत में रखा गया है। मैं पिछले हफ्ते कुछ मिनट के लिए उनसे मिली थी। इस दौरान मेरी मां ने राष्ट्रपति द्वारा जारी सांविधानिक आदेशों और पुनर्गठन कानून पारित होने के बाद हुई गिरफ्तारियों और हिरासत में लोगों को रखने पर चिंता जताई है।
इस पत्र को महबूबा के ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि वह मां का ट्विटर हैंडल वह उनकी अनुमति से संचालित कर रही हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख उमर अब्दुल्ला समेत कई अलगाववादी नेता हिरासत में हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
हर कश्मीरी पत्थरबाज या आतंकी नहीं : इल्तिजा
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने शुक्रवार को कहा कि हर कश्मीरी पत्थरबाज या आतंकी नहीं है। इल्तिजा ने मां महबूबा और अन्य नेताओं को नजरबंद करने पर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। इल्तिजा ने कहा कि हर कश्मीरी को आतंकी समझना गलत है।
उन्होंने इस दावे को भी चुनौती दी कि राजनीतिक परिवारों ने वर्षों तक कश्मीर को बर्बाद किया। इल्तिजा ने कहा कि सरकार कुछ परिवारों की कहानी बार-बार सुनाती है क्योंकि इन कहानियों से उसका कथानक बनता है।
नेताओं को सुरक्षा का हवाल देकर नजरबंद किये जाने पर निशाना साधते हुए इल्तिजा ने कहा, हम मॉब लिंचिंग की इतनी घटनाओं के बारे में सुनते हैं, लेकिन क्या किसी को इस सिलसिले में नजरबंद किया गया।
हरियाणा को दुष्कर्म का गढ़ कहा जाता है तो क्या हरियाणा के हर पुरुष को सरकार दुष्कर्मी करार देगी। जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त को विशेष दर्जा खत्म करने के बाद से तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं को नजरबंद रखा गया है।