बीएसएफ की वाटर विंग
- फोटो : सोशल मीडिया
सीमा सुरक्षा बल की वाटर विंग भारत की सीमा सुरक्षा बल की विशेष इकाइयों में से एक है। यह उत्तर बंगाल सीमांत, दक्षिण बंगाल सीमांत, अंडमान निकोबार सीमांत, त्रिपुरा, मिजोरम और कछार सीमांत, जम्मू सीमांत, पंजाब सीमा और बीएसएफ के गुजरात सीमांत में नदी की सीमाओं की सुरक्षा करती है। वाटर विंग तटीय सीमा के 1399 किमी में देश की रखवाली व दुश्मन को मात देने के लिए तैयार रहती है।