क्षीर भवानी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
2008 में अमरनाथ भूमि आंदोलन, 2010 में उमर अब्दुल्ला सरकार में हिंसा, 2014 में बाढ़ तथा 2016 में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुई हिंसा के दौरान भी पानी का रंग बदल गया था। घाटी में जब आतंकवाद का दौर शुरू हुआ था, तब भी कुंड के जल का रंग बदला था। अनुच्छेद 370 हटने से पहले मंदिर की देखरेख करने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया था कि अगस्त महीने की शुरूआत में कुंड के जल का रंग बदल गया था।