फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Terrorist Attack: वीडीजी सदस्य की हत्या के बाद से यहां सक्रिय थे आतंकी, स्थानीय स्तर मदद मिलने की आशंका

Tue, 09 Jul 2024 09:52 AM IST
शाहरुख खान साहिल खजूरिया, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
1 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ इलाके में 28 अप्रैल को एक ग्राम सुरक्षा समूह (वीडीजी) सदस्य की हत्या के बाद से आतंकी इन इलाकों में सक्रिय रहे हैं। लगातार सुरक्षाबलों की ओर से इसके बाद से डुडू बसंतगढ़ से लेकर लोहाई, मल्हार, बदनोता, किंडली, ढग्गर, नुकनाली, छत्रगला के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि यह वही आतंकियों का दल है, जिसने डुडू बसंतगढ़ में वीडीजी सदस्य की हत्या की थी। इस बार इनकी मौजूदगी लगातार इलाके में महसूस की जाती रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : पीटीआई
यह भी अंदेशा है कि आतंकी लगातार अपनी लोकेशन बदल-बदलकर सुरक्षा एजेंसियों की पहुंच से दूर रहने का प्रयास करते रहे हैं। लगभग ढाई महीने तक इन इलाकों में सक्रिय रहना यह भी इशारा करता है कि इन आतंकियों को स्थानीय स्तर पर लगातार मदद मिलती रही है। 

 

4 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
11 जून को हीरानगर में सैडा सोहल इलाके में एनकाउंटर के दौरान आतंकियों ने देर रात छत्रगला में सेना और पुलिस की अस्थायी पोस्ट पर भी हमला कर दिया था। इसमें पांच सेना के जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 

 
विज्ञापन

5 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
छत्रगला से लेकर लोहाई मल्हार का इलाका भौगोलिक दृष्टि से जुड़ा हुआ है। विरान पहाड़ों पर ढोंक में इन आतंकियों को इन दिनों जहां पनाह मिलने की आशंका है, वहीं ऐसा भी अंदेशा है कि स्थानीय स्तर पर भी इनकी मदद हो रही है। 

 
विज्ञापन

6 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला
भोजन से लेकर राशन और अन्य जरूरतों को भी ये आतंकी इन्हीं इलाकों में रहकर पूरा करते रहे हैं। लिहाजा सुरक्षा एजेंसियों को इस इलाके में फिर से सक्रिय हुए स्लीपर सेल या फिर आतंकियों के सफाए की भी जरूरत है।
 
विज्ञापन

7 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : एएनआई
कठुआ में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला, जेसीओ समेत पांच जवान बलिदान, पांच घायल
कठुआ जिले के सुदूरवर्ती मछेड़ी इलाके में सोमवार को दोपहर बाद घात लगाए आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर हमला किया। इसमें जेसीओ समेत पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा।

 

8 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : एएनआई
घटना शाम लगभग साढ़े तीन बजे की है, जब बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के 22 गढ़वाल राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में 10 जवान सवार थे। आतंकियों की ओर से पहले ग्रेनेड फेंका गया। इसके बाद अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी गई। 

9 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : एएनआई
दहशतगर्दों की ओर से स्टील बुलेट के इस्तेमाल का शक है। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। हमले के बाद भागकर आतंकी घने जंगल में भाग निकले। बताया जा रहा है कि आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक सेना के जवान संभलते, तब तक उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। 

10 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : ANI
उधर, सेना ने ऑपरेशन में पैरा कमांडो को भी शामिल कर लिया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। सेना की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया गया है।

 

11 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : एएनआई
पाकिस्तान की ओर से जम्मू में आतंकवाद को जिंदा करने की साजिशें तेज
पाकिस्तान की ओर से जम्मू में आतंकवाद को जिंदा करने की पिछले कुछ दिनों से साजिशें तेज हो गई हैं। पुंछ, राजोरी, डोडा, रियासी तथा कठुआ में इस प्रकार के हमले हो रहे हैं। दहशतगर्दों की ओर से सुरक्षा बलों के वाहनों, गश्ती दलो, सेना के काफिले को निशाना बनाया जा रहा है जिसमें नागरिकों के साथ ही सुरक्षा बलों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन

12 of 12
Kathua Terrorist Attack - फोटो : ANI
प्रमुख हमले
- 26 जून 2024 को डोडा के गंदोह इलाके में हमले के बाद तीन पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया था।
- सात जुलाई 2024 को राजोरी के मंजाकोट इलाके में एक सैन्य कैंप को निशाना बनाकर आतंकियों ने फायरिंग की थी, जिसमें एक जवान घायल हो गया था।
- नौ जून 2024 को रियासी में शिवखोड़ी से लौट रहे यात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 41 घायल हो गए थे।
- मई 2024 में पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर हमला, एक जवान बलिदान, कई घायल
- 21 दिसंबर 2023 को पुंछ के बफलियाज इलाके में घात लगाकर सैन्य वाहन पर हमला, चार जवान बलिदान, तीन घायल
- 20 अप्रैल 2023 पुंछ के भाटादूड़ियां इलाके में घात लगाकर सैन्य वाहन पर हमले में पांच जवान बलिदान
- 2022 में राजोरी के दरहाल इलाके के परगाल में सैन्य कैंप पर आत्मघाती हमला, पांच जवाब बलिदान, दो आतंकी ढेर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें