कश्मीरी पंडित सुनील की हत्या
- फोटो : बासित जरगर
भगवान मेरे पापा को वापस भेज दो...
सुनील कुमार भट्ट की चार बेटियां हैं। जो अपने पिता की हत्या से सदमे में हैं। पापा...तुम हमें छोड़कर क्यों चले गए....आखिर पापा की गलती क्या थी...मेरे पापा को क्यों मारा...मेरे पापा ने क्या बिगाड़ा था तुम्हारा...भगवान मेरे पापा को वापस भेज दो...ये सवाल और ईश्वर से विनती करते-करते बेटियां बेसुध हो जाती हैं। उनकी हालत किसी से भी देखी नहीं जा रही है। परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले की महिलाएं-बेटियां सभी को संभालने और समझाने में लगी दिखीं, लेकिन बेटियों के सवाल सभी को झकझोर देते।