फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Accident: सुबह 9.40 बजे मौत की दस्तक, खून से लथपथ पड़े थे 37 जवान, सात की गई जान, रुला देंगी तस्वीरें

Tue, 16 Aug 2022 06:18 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग।
विज्ञापन
1 of 6
Pahalgam Accident - फोटो : ANI
अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जवानों से भरी बस पहलगाम से छह किलोमीटर पहले गहरी खाई में गिर जाने से सात जवानों की मौत हो गई। तीस से अधिक जवान घायल हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Pahalgam Accident - फोटो : ANI
पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस से जवान चंदनबाड़ी से पहलगाम लौट रहे थे। बस में आईटीबीपी के 37, पुलिस के दो जवान और दो बस स्टाफ थे। पहलगाम से छह किलोमीटर पहले सुबह 9.40 बजे बस असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सभी घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
Pahalgam Accident - फोटो : ANI
घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी की टीम, सुरक्षा बलों के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान मौके पर ही सात जवानों की मौत हो गई। अन्य घायलों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सबका इलाज चल रहा है। नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

4 of 6
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने हरसंभव बेहतरीन इलाज की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही दुर्घटना में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। आईटीबीपी के डीजी ने भी दुर्घटना में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
विज्ञापन

5 of 6
Pahalgam Accident - फोटो : ANI
दुर्घटना में जान गंवाने वाले आईटीबीपी जवान
हेड कांस्टेबल दुला सिंह (तरनतारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित के (एटा, उत्तरप्रदेश), कांस्टेबल डी राजशेखर (आंध्रप्रदेश), कांस्टेबल सुभाष सी बैरवाल (सीकर, राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) व कांस्टेबल संदीप कुमार (जम्मू)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pahalgam Accident - फोटो : ANI
बस के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार
गहरी खाई में बस के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। चारो ओर चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद पहुंचाई। स्थानीय लोगों का कहना था कि तेज आवाज हुई तो वे मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचते देखा कि बस नीचे गिरी पड़ी है और जवान खून से लथपथ इधर-उधर पड़े हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें