फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की आपदा में बुझ गया कश्मीर के इस परिवार का चिराग, श्रीनगर में मचा कोहराम

Sun, 14 Feb 2021 04:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर के 90-फीट इलाके में मातम का माहौल - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के 90-फीट इलाके में मातम का माहौल है। उत्तराखंड आपदा में जान गंवाने वाले कश्मीरी इंजीनियर बशारत जरगर के शव को रविवार को सुपुर्दे खाक किया गया। भारी संख्या में लोग इंजीनियर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। परिजनों और रिश्तेदारों की चीत्कारों ने सभी को झकझोर दिया। बता दें कि उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना के बाद शुक्रवार को कश्मीरी इंजीनियर का शव हुआ बरामद हुआ था। यह इंजीनियर भी उन लोगों में शामिल था जोकि इस घटना के बाद से लापता थे।   
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर के 90-फीट इलाके में मातम का माहौल - फोटो : बासित जरगर
शनिवार रात से ही इंजीनियर के घर पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। परिजनों को सांत्वना दे रहे लोग भी उनकी हालत देख गमगीन थे। पूरे इलाके में बस चीत्कार ही सुनाई दे रही थी। पिता का साया सिर से उठने पर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर के 90-फीट इलाके में मातम का माहौल - फोटो : बासित जरगर
इंजीनियर के एक पड़ोसी ने रोते हुए कहा कि जरगर साहब बहुत नेक दिल इंसान थे। जरूरतमंदों की मदद करने से वो कभी पीछे नहीं हटते थे।

4 of 5
श्रीनगर के 90-फीट इलाके में मातम का माहौल - फोटो : बासित जरगर
जरगर के भाई ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा ने मेरे परिवार का चिराग छीन लिया है। अब भतीजे और भतीजी की पढ़ाई की पढ़ाई का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर के 90-फीट इलाके में मातम का माहौल - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि कोरोना के चलते काफी समय तक घर में रहने के बाद कुछ दिनों पहले ही जरगर उत्तराखंड गए थे और कंट्रक्शन कंपनी में काम शुरू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें