घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
2 of 8
KASHMIR
- फोटो : PTI
हिंसक झड़पों में 4-5 लोग घायल हुए हैं। इस बीच घाटी में लगातार चौथे दिन भी कालेज बंद रहे। इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। घाटी में शनिवार को भी सभी कालेज बंद रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
KASHMIR
- फोटो : PTI
ज्ञात हो कि पुलवामा डिग्री कालेज के छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में पिछले कई दिनों से छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
4 of 8
KASHMIR
- फोटो : PTI
दोपहर बाद श्रीनगर के नौहट्टा, सोपोर, शोपियां, अनंतनाग, कुलगाम, बांदीपोरा आदि इलाकों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।
विज्ञापन
5 of 8
KASHMIR
- फोटो : PTI
प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बाग में हाई स्कूल के छात्रों ने मार्च निकाला।
विज्ञापन
6 of 8
KASHMIR
- फोटो : PTI
इसके चलते इलाके की दुकानें बंद हो गईं। मिडिल स्कूल सुंबल और अलूसा के विद्यार्थियों ने भी मार्च निकाला। बताते हैं कि प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव किए गए।
विज्ञापन
7 of 8
KASHMIR
- फोटो : PTI
स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।