हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के विरोध में शनिवार को पूरी घाटी में हिंसक प्रदर्शन हुए। देश विरोधी नारेबाजी की गई। सुरक्षा बलों तथा उनके ठिकानों को निशाना बनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कई थानों और वाहनों को आग लगा दी।
विज्ञापन
2 of 7
kashmir protest
- फोटो : PTI
एडीजीपी एसएम सहाय और आईजी कश्मीर एसजेएम गिलानी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आठ लोगों की मौत हुई है। इनमें गणेशपोरा इलाके में पथराव कर रही भीड़ को सुरक्षाबलों की ओर से खदेड़े जाने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मी लापता हैं, जबकि 96 जवान घायल हुए हैं। 100 से अधिक अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
3 of 7
kashmir protest
- फोटो : PTI
स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कई जगहों पर फायरिंग की भी खबर है। अनंतनाग में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही पूरी घाटी में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर पुलिस पोस्ट पर हमला किया। साथ ही कुलगाम में भाजपा दफ्तर में हमला कर तोड़फोड़ किया।
4 of 7
kashmir protest
- फोटो : PTI
काजीगुंड में तीन यात्री बसों को भी जला दिया गया। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। दक्षिणी कश्मीर के वेसू इलाके में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस पिकेट पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
kashmir protest
- फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के शेरी, क्रेरी, डेलिना, पट्टन व पलहलान तथा दक्षिणी कश्मीर के अवंतिपोरा, बारसू और शरीफाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। कुलगाम जिले के मीर बाजार व दमहाल हांजीपोरा तथा बारामुला जिले के सोपोर टाउन के वारपोरा इलाके में प्रदर्शन हुए। बनिहाल में भी प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव किया।
विज्ञापन
6 of 7
kashmir protest
- फोटो : PTI
पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर बुरहान का मृत शरीर उसके परिजनों को सौंपा दिया गया। त्राल में उसे दफनाया गया।
घाटी में उत्पन्न तनाव के मद्देनजर रेल सेवा स्थगित कर दी गई है ताकि पत्थरबाजी की घटनाओं में सरकारी संपत्तियों को नुकसान न पहुंचे। मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। ब्राड बैंड सेवा सुचारु है। पुलिस के अनुसार माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगाई गई है। शनिवार को देर शाम जम्मू में भी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।