फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम और क्रिकेट खेलकर कश्मीरी गुजार रहे वक्त, सोशल मीडिया पर आतंकवाद के गढ़ त्राल का फोटो वायरल

Fri, 23 Aug 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे पाबंदियां हटाए जाने के बाद श्रीनगर शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कों पर यातायात का दबाव कम होने तथा दुकानों व प्रतिष्ठानों के बंद होने की वजह से स्थानीय लोग कैरम और क्रिकेट खेलकर अपना समय बिता रहे हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घाटी के हालात - फोटो : ANI
बच्चों को सड़कों पर क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है तो मुहल्ले के लोग कैरम खेलते हुए। कैरम के दौरान आसपास के घरों के बच्चे भी जुट जा रहे हैं।    

 
विज्ञापन

3 of 5
घाटी के हालात - फोटो : ANI
इस बीच सोशल मीडिया पर आतंकवाद के गढ़ रहे दक्षिणी कश्मीर के त्राल का एक फोटो वायरल हुआ है, जिसमें युवा क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। 

 

4 of 5
घाटी के हालात - फोटो : ANI
यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बच्चों के खेलने के लिए मैदान होना चाहिए। स्कूलों में भी बेहतर सुविधाएं होनी चाहिए। गांव में खेती-किसानी भी होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्राल निवासी - फोटो : ANI
आंगनबाड़ी केंद्रों में खाने की गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए।  सरकार पर पूरा भरोसा है। नरेंद्र मोदी अच्छे इंसान हैं, हमारे लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें