फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कुछ इस तरह वक्त बिता रहे हैं कश्मीर में वाशिंदे, दिखने लगी अमन और सुकून की झलक

Thu, 22 Aug 2019 08:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
कुछ ऐसे हैं श्रीनगर के हालात - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। जगह-जगह से अवरोधक हटाए जा रहे हैं और सड़कों पर यातायात धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि, बाजार गुरुवार को 18वें दिन भी बंद हैं और इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित हैं। वहीं लोग सड़क किनारें कैरम खेलते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और बुधवार को घाटी के किसी भी हिस्से से किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार को देखते हुए श्रीनगर और घाटी के अन्य जिला मुख्यालय शहरों में लोगों और यातायात का आवागमन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीनगर के हालात - फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहा, लेकिन कुछ अंतर जिला कैब और तिपहिया वाहन कुछ क्षेत्रों में सड़कों पर चलते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों में शिक्षकों और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ रही है। 

 

4 of 6
कुछ ऐसे हैं श्रीनगर के हालात - फोटो : बासित जरगर
हालांकि, अधिकतर छात्र-छात्राएं मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अभी स्कूलों से दूर हैं। सरकार ने समूची घाटी में सोमवार से प्राथमिक विद्यालयों और बुधवार से माध्यमिक विद्यालयों को खोलने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के अनेक हिस्सों और श्रीनगर के अधिकतर हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कुछ ऐसे हैं श्रीनगर के हालात - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि शहर के आवासीय क्षेत्रों और सिविल लाइन्स क्षेत्र तथा अन्य जिलों के अधिकतर क्षेत्रों से अवरोधक हटा लिए गए हैं। हालांकि कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती बरकरार है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में अधिकतर जगहों पर बाजार बंद हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुछ ऐसे हैं श्रीनगर के हालात - फोटो : बासित जरगर
हालांकि किसी अलगाववादी समूह या किसी अन्य संगठन ने किसी हड़ताल का आह्वान नहीं किया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अभी निलंबित हैं। हालांकि लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं अधिकतर स्थानों पर बहाल हो गई हैं। हालांकि श्रीनगर के लाल चौक और प्रेस एंक्लेव सहित कई क्षेत्रों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा लगातार निलंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें