जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटे 50 दिन सोमवार को पूरे हो गए हैं। आज भी घाटी के कुछ इलाकों में पाबंदियां लागू हैं। श्रीनगर शहर के साप्ताहिक पिस्सू बाजार में रविवार को बड़ी संख्या में लोग सर्दियां शुरू होने से पहले खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
पिस्सू बाजार में दुकानदारों ने पर्याप्त मात्रा में स्टाल लगाए थे। यहां शहर के अलावा घाटी के विभिन्न हिस्सों से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने का रविवार को 49वां दिन था।
विज्ञापन
3 of 5
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों के अनुसार, घाटी के अधिकांश हिस्सों में निजी वाहन व कैब चल रहे थे। शहर के अंदर दूसरे हिस्सों में पहुंचने के लिए ऑटो भी मौजूद थे। घाटी में लैंड लाइन टेलीफोन सेवाएं चल रही हैं। जबकि मोबाइल टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं पांच अगस्त से बंद हैं।
4 of 5
फारूक अब्दुल्ला का घर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती समेत शीर्ष व दूसरे नंबर के अलगाववादी नेता या तो हिरासत में हैं अथवा उन्हें गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया है।
कई नेताओं को उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित भी किया जा चुका है। इस बीच एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया है।