फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी का अनुच्छेद 370 एनआरजी स्टेडियम में भी छाया, कश्मीर पंडित कुछ इस तरह दिखे खुश

Mon, 23 Sep 2019 12:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एनआरजी स्टेडियम में जोश और जज्बे से भरपूर 50 हजार लोगों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान पर करारा वार किया है। जहां अमेरिका में पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 को लेकर फेयरवेल की बात की वहीं वहां मौजूद लोगों में भी इसको लेकर काफी जोश दिखा। अनुच्छेद 370 का जिक्र होते ही 50 हजार लोग एनआरजी स्टेडियम में खड़े होकर पीएम मोदी का अभिनंदन करने लगे। साथ ही कई ऐसे लोग और कश्मीरी पंडित भी वहां मौजूद थे जो अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर बैनर-पोस्टर दिखा कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।  
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : PTI
अमेरिकी धरती से पीएम ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर तंज कसते हुए कहा, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अनुच्छेद 370 से दिक्कत है। जिनसे अपना देश संभल नहीं रहा है। ये वे लोग हैं जो अशांति चाहते हैं, आतंक के समर्थक हैं, आतंक को पालते पोसते हैं, उनकी पहचान सिर्फ आप ही नहीं पूरी दुनिया अच्छे से जानती है। इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीतिक का केंद्र बना लिया है। वहीं, पाक का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, अमेरिका में 9/11 हो या फिर भारत में 26/11, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं?  उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक बिरादरी को आगे आने की अपील करते हुए कहा, साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने कहा, आतंक के खिलाफ ट्रंप हमारे साथ हैं। इसके साथ ही मोदी ने फिर ट्रंप समेत पूरे स्टेडियम को खडे़ होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीरी पंडित सुरिंदर कौल ने पीएम मोदी का हाथ चूम - फोटो : ANI
सात दिन के अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ह्यूस्टन में पहला दिन अमेरिकी सीईओ से लेकर भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकातों और बातों में बीता। भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से मिलकर काफी खुशी महसूस कर रहे थे। सिख समुदाय के लोगों ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए उनका धन्यवाद किया तो वहीं अमेरिका में रहने वाले कश्मीरी पंडित उनसे मिलकर भावुक हो गए। कश्मीरी पंडितों से मिलने के दौरान पीएम मोदी भी भावुक नजर आए। बातचीत के दौरान कश्मीरी पंडितों के समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरिंदर कौल ने उनका हाथ चूम लिया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए पीएम मोदी से कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए जाने वाले हर कदम में आपके साथ हैं।

4 of 5
- फोटो : PTI
एनआरजी स्टेडियम में मौजूद कश्मीरी पंडित बैनर-पोस्टर लेकर पीएम मोदी के समर्थन में पहुंचे। स्टेडियम में लोगों ने पीएम मोदी को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर धन्यवाद दिया। वहीं मोदी ने ट्रंप के सामने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा, यह देश के सामने 70 साल से बड़ी चुनौती था, जिसे देश ने फेयरवेल दे दिया। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास से और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करके दो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बनाए गए। जो अधिकार भारत के लोगों को था, वही अधिकार वहां के लोगों को भी मिल गया है। उन्होंने हिंदुस्तान के सभी सांसदों के सम्मान के लिए खडे़ होने की अपील भी की, जिस पर लोगों ने खडे़ होकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें