फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश की धमकियों के बाद श्रीनगर में और कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था, तस्वीरों में देखें हाल-ए-कश्मीर

Sat, 28 Sep 2019 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार उतारने और जैश-ए-मोहम्मद की धमकियों के बाद श्रीनगर के महत्वपूर्ण इलाकों और आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शहर के आसपास नए बंकर भी बनाए गए हैं। पुलिस कर्मियों को जम्मू क्षेत्र के संभावित घुसपैठ वाले इलाकों में सुरक्षा चौकियों की संख्या बढ़ाने और रात के समय गश्त तेज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सैन्य शिविरों, पुलिस स्टेशनों, अस्पतालों और श्रीनगर हवाई अड्डे के अलावा विशेष रूप से उन स्थानों, जहां पूर्व में आतंकी हमले हो चुके हैं, उनके आसपास बंकर बढ़ा दिए गए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दौरे में दो दिन लगातार चली बैठकों के बाद की गई है।
विज्ञापन

3 of 8
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
बैठकों में आशंका जताई गई थी कि पाकिस्तान समर्थक आतंकी संगठन सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया रिपोर्ट मिली हैं कि आतंकी घाटी के साथ-साथ श्रीनगर के कुछ हिस्सों में खुलेआम घूम रहे हैं। इसके बाद नए बंकर ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां से शहर में प्रवेश व निकासी करने वालों पर नजर रखी जा सके।

4 of 8
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा चौबीस घंटे सतर्कता बरतने को कहा गया है। अर्द्ध सैनिक बलों बीएसएफ  और सीआरपीएफ  के शिविरों के आसपास सुरक्षा विशेष रूप से बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

5 of 8
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर समेत घाटी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ऐतिहातन धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंध लगाए गए। अधिकारियों ने लाल चौक के सिटी सेंटर के वाणिज्यिक सेंटर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को बैरीकेड्स और कटीले तार लगाकर सील कर दिया।  
 
विज्ञापन

6 of 8
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर के नौहट्टा, रेनवारी, सफाकदल, खानयार और महाराज गुंज के पांच पुलिस थाना क्षेत्रों और हजरतबल क्षेत्र में ये पाबंदियां लगाई गईं।
विज्ञापन

7 of 8
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा घाटी के गांदरबल, अनंतनाग, आवंतीपोरा, सोपोर और हंदवाड़ा में भी प्रतिबंध लगाए गए थे। इन इलाकों में अतिरिक्त बल भी लगाया गया था। इस बीच, कश्मीर में मुख्य बाजार के रूप में सामान्य जीवन प्रभावित रहा और शुक्रवार को लगातार 54 वें दिन अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
 
विज्ञापन

8 of 8
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
पांच अगस्त को कश्मीर पर प्रतिबंध पहली बार तब लगाए गए जब केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के अपने फैसले की घोषणा की। इसके  बाद  घाटी के विभिन्न हिस्सों में सुधार के साथ ही प्रतिबंधों को हटा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें