कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। खूबसूरती भी ऐसी कि नजर नहीं हटती। इसी खूबसूरती की एक नायाब मिसाल है श्रीनगर की डल झील। झील में लगने वाला बाजार तो दुनियाभर के लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
डल झील के अंदर एक तैरती हुई सब्जी मंडी भी है जो काफी प्रसिद्ध है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि डल झील की इस सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने के लिए लोग नाव से आते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि डल झील की यह सब्जी मंडी श्रीनगर की थोक सब्जी मंडी है, जो की सुबह-सुबह खुलती है और लगभग दो से तीन घंटे तक चलती है।
4 of 6
डल झील
- फोटो : बासित जरगर
इस दौरान डल झील की सब्जी मंडी में काफी चहल-कदमी रहती है। हालांकि डल झील और आसपास के इलाके में प्रदूषण और अतिक्रमण के चलते झील अपने मूल आकार के आधे से भी कम रह गई है।
अनुपचारित सीवेज और झील में बहने वाले ठोस अपशिष्ट पदार्थों, जल चैनलों और अतिक्रमण से तीव्र प्रदूषण ने झील में परिसंचरण और प्रवाह को कम कर दिया है, जिससे जलकुंभी का व्यापक विकास हुआ है।