फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Formula 4 Car Race: श्रीनगर में दिखा फॉर्मूला 4 कार शो का रोमांच, डल झील के किनारे हुए हैरतअंगेज करतब

Mon, 18 Mar 2024 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

डल झील के किनारे रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां आयोजित की गई फॉर्मूला 4 कार शो में रफ्तार का रोमांच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 6
Formula-4 Car Race Show Srinagar - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में डल झील के किनारे रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां आयोजित की गई फॉर्मूला 4 कार शो में रफ्तार का रोमांच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। खिली धूप में लोगों ने रफ्तार और संतुलन के बीच अलग-अलग करतबों का खेल देखा। इस दौरान तालियां बजी। हर कोई अपनी बेस्ट कार को जीताने के लिए पूरे जोश में दिखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Formula-4 Car Race Show Srinagar - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध डल के किनारों से होकर गुजरने वाला बुलेवार्ड रोड रविवार को एक ऐतिहासिक इवेंट की गवाह बना। जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार सड़कों पर फॉर्मूला-4 कार दौड़ती दिखाई दीं।
विज्ञापन

3 of 6
Formula-4 Car Race Show Srinagar - फोटो : बासित जरगर
इवेंट के दौरान जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स की टीम स्टंट और ड्रिफ्टिंग का डेमो दिखाए, जिससे दर्शकों में ने खूब सराहा। ये इवेंट ललित घाट से नेहरू पार्क तक (1.7 किलोमीटर लम्बे ट्रैक) बुलेवार्ड रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ।

4 of 6
Formula-4 Car Race Show Srinagar - फोटो : बासित जरगर
लोगों को रोमांचित करने के लिए जेके मोटरस्पोर्ट्स की टीम के सदस्य भी काफी उत्साहित दिखे। उनके अनुसार ऐसे शो न केवल युवाओं को इस खेल में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे बल्कि कश्मीर में एडवेंचर टूरिज्म को भी इससे लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Formula-4 Car Race Show Srinagar - फोटो : बासित जरगर
इस इवेंट के दौरान ड्राइवरों और दर्शकों दोनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम पहले से किये गए। ट्रैक का समतलीकरण एवं मार्ग पर गड्ढों पर ब्लैक-टॉपिंग करवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Formula-4 Car Race Show Srinagar - फोटो : बासित जरगर
साथ ही ट्रैक के दोनों छोर पर लाल बैरिकेड्स सहित सी-टाइप 2-स्तरीय बैरिकेड्स लगाने के अलावा दो क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और अग्निशामक यंत्रों के साथ एक मेडिकल टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि ऐसे देखकर बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा, 'इससे जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को और अधिक प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। भारत मोटरस्पोर्ट्स को फलने-फूलने के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है और श्रीनगर उन स्थानों में शीर्ष पर है, जहां ऐसा हो सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें