फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा की आग में जल रहा है कश्मीर, शुक्रवार को आई प्रदर्शनों की ये तस्वीरें

Sat, 20 May 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 5
kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में शुक्रवार को कई जगहों पर जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। अलगाववादी हुर्रियत नेता मीरवाइज मोलवी उमर फारूक को नजरबंद रखा गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन

2 of 5
kashmir - फोटो : PTI
श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में स्थित जामिया मस्जिद में भी जुमे की नमाज के बाद युवा बाहर निकले और सुरक्षाबलों के साथ भिड़ गए। उनके द्वारा आजादी के हक में और देश विरोधी नारेबाजी की गई। पाकिस्तान के झंडे भी लहराए गए। 
विज्ञापन

3 of 5
kashmir - फोटो : PTI
उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस द्वारा शुक्रवार को हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मोलवी उमर फारूक को घर में नजरबंद रखा गया। 

4 of 5
kashmir - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। नमाज के बाद युवा जामिया मस्जिद से मुख्य बाजार की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। इससे भिड़ंत शुरू हो गई। नियंत्रण से बाहर होता देख स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। सोपोर, हाजिन, पट्टन, पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां आदि इलाकों से भी हिंसक भिड़ंत की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kashmir - फोटो : PTI
इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शन का आह्वान हुर्रियत ने महिला अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और फहमीदा सोफी की गिरफ्तारी के विरोध में किया था। वह जेलों में बंद अलगाववादियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें