फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सेना के लिए अहम हैं अगले 24 घंटे, मौसम को लेकर जारी हुआ एलर्ट

Sat, 28 Jan 2017 04:55 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर के मंडलायुक्त  ने अगले चौबीस घंटे में कई जिलों में उच्च खतरे श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसमें बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बड़गाम और कारगिल जिले में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में कुपवाड़ा समेत कश्मीर के अन्य इलाकों में तैनात सेना के जवानों के लिए मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। चूंकि कश्मीर में पिछले दिनों हिमस्ख्लन की घटनाओं में कई जवान शहीद हो चुके हैं ऐसे में मौसम बिगड़ने से कोई और नुकसान न होने पाए इसके लिए कई खास बंदोबस्त किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
weather alert - फोटो : DEMO photo
सभी जिला उपायुक्तों को आपात स्थिति में जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। डीजीपी डा. एसपी वेद ने भी पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

3 of 5
avalanche - फोटो : FILE PHOTO
एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शैतानी नाला क्षेत्र भूस्खलन और हिमस्खलन के लिए पहले से अत्यधिक जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। 

4 of 5
एसडीएम डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जरूरत हुई तो हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा सकती है। - फोटो : Demo Pic
बर्फबारी के बाद से पर्वतीय ढलानों से बर्फ खिसकने का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। लेकिन 200 मीटर लंबाई के विस्तार वाला बर्फ का तोंदा गिरने का घटना नई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेशनल हाईवे - फोटो : Demo Pic
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, बहरहाल हाईवे को यातायात के लिए क्लियर करने के प्रयासों को और तेज करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें