फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: जम्मू में महिलाओं को भा रहीं बनारस-जयपुर और कोलकाता की साड़ियां, कश्मीर के बाजारों में रौनक

Sat, 08 Oct 2022 11:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
करवाचौथ के मौके पर चूड़ियों की दुकान में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के दो साल बाद महिला कपड़ा बाजार को गति मिली है। करवाचौथ और फेस्टिवल सीजन में जम्मू में ही करीब पांच सौ करोड़ रुपये का थोक व खुदरा महिला कपड़ा बाजार का कारोबार होने की उम्मीद है। खासतौर पर पति और पत्नी के रिश्तों का महत्वपूर्ण पर्व करवाचौथ पर महिलाओं को बनारस, जयपुर, कोलकाता सहित देश के अन्य हिस्सों के रेडीमेड सूट, साड़ियां, ब्राइडिल लहंगे और गाउन भा रहे हैं। शोरूम में आकर्षक छूट भी दी जा रही है। लिंक रोड स्थित ख्याब शोरूम के वरुण महाजन बताते हैं कि करवाचौथ पर महिलाओं के लिए अलग-अलग रेंज में अनस्टिड्ज और रेडीमेड सूट एक हजार रुपये से 7 हजार रुपये या इससे अधिक रेंज तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करवाचौथ के मौके पर चूड़ियों की दुकान में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बनारस, जयपुर और कोलकाता से निर्मित साड़ियां महिलाओं को भा रही हैं। ये दो हजार रुपये से लेकर दस हजार या इससे अधिक रेंज तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा लेडीज सूट और ब्राइडिल लहंगे भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। यह 15 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। रेडीमेड सूट में शरारा सूट दो हजार से पांच हजार रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं अनारकली सूट भी दो हजार से सात हजार रुपये तक मिल रहे हैं।  होलसेल क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान रघुवीर गुप्ता का कहना है कि दो साल बाद महिला कपड़ा बाजार को गति मिली है। इस सीजन थोक व खुदरा में पांच सौ करोड़ रुपये तक का कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
करवाचौथ के लिए सजे बाजार। - फोटो : अमर उजाला
पूरी एक्सक्लूसिव शोरूम से वीरेंद्र पुरी ने बताया कि करवाचौथ पर बाजार में महिला ग्राहक अधिक हैं। हमारे पास अनस्टिड्ज 3000 हजार रुपये तक 50 से 75 हजार रुपये तक सूट आदि की रेंज उपलब्ध हैं। रेडीमेड 7 हजार से शुरू होकर 25 से 30 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। साड़ी 5 हजार रुपये से 60 हजार रुपये तक उपलब्ध है। महिला कपड़ा बाजार में बिक्री का यह पीक समय है। दिवाली के बाद शादियों के सीजन में भी कपड़ा बाजार में तेजी रहने की उम्मीद है। युगल सन्स से राजेश लंगर ने बताया कि कपड़ा बाजार में 60 से 70 प्रतिशत का बाजार महिला कपड़ा बाजार है।
 

4 of 5
गुलजार बाजार - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ और दीपावाली के चलते बाजारों में रौनक

रामगढ़ में जैसे-जैसे करवाचौथ और दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है तो रामगढ़ के बाजार गुलजार होने शुरू हो गए हैं ।सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाएं रामगढ़ के बाजार में पहुंच रही हैं, और सामान की खरीदारी कर रही हैं। उसके साथ-साथ लोगों ने दीपावली की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दुकानदार राजू महाजन, सुनील कुमार, पंकज, अनील कुमार का कहना है कि रामगढ़ के बाजार में काफी दिनों से मंदी का आलम था, अब जैसे ही करवाचौथ और दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है तो बाजार में रौनक बढ़ना शुरू हो गई है, लोग खरीदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खरीदारी करतीं महिलाएं (FILE) - फोटो : अमर उजाला

फेनियों की खुशबू से महकने लगा सांबा

सांबा में करवाचौथ पर्व के पास आते ही जहां बाजारों में रौनक आने लगी है वहीं, दुकानों पर फेनियां दिखने लगी हैं। उधर, कस्बे में फेनियों के निर्माण से उठने वाली खूशबू से कस्बा महकने लगा है। कस्बे के बाडर्र मार्ग बाजार, जतवाल और घगवाल आदि में हलवाई फेनियों को बनाने में जुटे हैं। हलवाई बुआ दित्ता के अनुसार वह दो सप्ताह पहले ही फेनियां बनाना शुरू कर देते हैं। स्थानीय दुकानदारों के साथ अन्य कस्बों को भी फेनियों की आपूर्ति होती है। इस दौरान कारोबार अच्छा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें