फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल युद्ध के नायकों को सलाम: ऐ वतन, मेरे वतन आबाद रहे तू...से गूंजा नॉदर्न कमांड, देखिए तस्वीरें

Thu, 22 Jul 2021 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
नॉर्दर्न कमांड के ध्रुव ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन - फोटो : भारतीय सेना
ऐ वतन, मेरे वतन आबाद रहे तू... देशभक्ति गीत से पूरा प्रेक्षागृह गूंज उठा। इसके बाद शौर्य बैंड एक से बढ़कर एक देशभक्ति सहित राष्ट्रवाद से प्रेरित गीत प्रस्तुत कर कारगिल के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में युद्ध के नायकों को सम्मानित करने के लिए नॉर्दर्न कमांड के ध्रुव ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नॉर्दर्न कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और उनके परिजनों ने भी हिस्सा लिया। 

संगीत संध्या में जम्मू-कश्मीर के शौर्य बैंड ने मुख्य रूप से भाग लेकर कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में देशभक्ति और राष्ट्रवाद से प्रेरित प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का खास ख्याल रखा गया। जीओसी ने शौर्य बैंड को प्रोत्साहित करने के लिए डेढ़ लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

2 of 5
नॉर्दर्न कमांड के ध्रुव ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन - फोटो : भारतीय सेना
शौर्य बैंड का गठन दिसंबर-जनवरी 2021 में आयोजित एक व्यापक संगीत टैलेंट हंट कॉन्सर्ट शौर्य के परिणामस्वरूप हुआ था। इसमें नौ लड़कों व एक लड़की का चयन किया गया। बैंड के निर्माण के बाद उधमपुर में प्रस्तुत यह उनका पहला प्रदर्शन था, जिसके माध्यम से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान कारगिल गीत के एक विडियो का भी विमोचन किया गया, जिसे प्रसिद्ध पंजाबी गायक गिरिक अमन ने गाया है। इस गाने को ऑपरेशन विजय की जीत के उपलक्ष्य में जारी किया गया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के प्रत्येक सैनिक की शौर्य और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
नॉर्दर्न कमांड के ध्रुव ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन - फोटो : भारतीय सेना
वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन कारगिल युद्ध की यादों को समर्पित था। बैंड का नाम ही वीर योद्धाओं के लिए एक श्रद्धांजलि है, जो सीमाओं की रक्षा के लिए अपने जीवन की परवाह किए बिना खड़े रहे। वहीं, कार्यक्रम के अंत में जनरल वाईके जोशी ने शौर्य बैंड के सदस्यों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। 

4 of 5
नॉर्दर्न कमांड के ध्रुव ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन - फोटो : भारतीय सेना
उन्होंने कहा कि वह स्वयं ऑपरेशन विजय के दौरान भारतीय सेना की विभिन्न वीरतापूर्ण कार्रवाइयों के साक्षी रहे हैं। उस समय वह लेफ्टिनेंट कर्नल थे और फ्रंट पर अपनी बटालियन के 13 जेएके राइफल्स का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि शहीद हुए भूमि पुत्रों की स्मृति न केवल वर्तमान में तैनात सैनिकों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नॉर्दर्न कमांड के ध्रुव ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन - फोटो : भारतीय सेना
कहा कि भारत और भारतीय सेना वो आईना है, जिसके युवाओं की क्षमता और भावना का अनुभव पूरी दुनिया कर रही है। शौर्य बैंड के सदस्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बैंड के सदस्य जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए संगीत के क्षेत्र में नई प्रेरणा बनकर उभरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें