फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बकरीद ईद पर प्रदेश में धूम, मस्जिद प्रबंधनों की तरफ से की गई है विशेष तैयारी, तस्वीरें

Wed, 21 Jul 2021 12:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में ईद - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के कारण पूरे श्रीनगर में ईद का त्योहार केवल सीमित सभाओं में ही मनाया गया। श्रीनगर में मस्जिद के एक कर्मचारी का कहना है कि सरकार के नियमों के अनुसार, बड़ी मस्जिदें बंद हैं। केवल छोटे समुदायों की मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह हमें कोविड महामारी से बचाए। प्रदेश भर में बुधवार को बकरीद धूमधाम से मना जा रही है। कोविड के कारण इस बार ईदगाहों में ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई, वहीं मस्जिदों में भी सीमित संख्या (25) में लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई है। शहर के खटीका तालाब स्थित जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे पढ़ी गई। मस्जिद प्रबंधन की ओर से इसके लिए विशेष तैयारी की गई। खटीका तालाब जामा मस्जिद के इमाम ने बताया कि मस्जिद में कोविड एसओपी का पूरी तरह से पालन करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में ईद - फोटो : ani
उन्होंने बताया कि कोविड के कारण जम्मू में ईदगाहों में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है, लेकिन जामा मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में ईद - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को बकरीद के लिए बाजारों में रौनक रही। बठिंडी, गुज्जर नगर, लखदत्ता बाजार में खरीदारी करने लोग पहुंचे।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में ईद - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान खाद्य सामग्री के साथ-साथ कपड़े व अन्य चीजें खरीदी गईं। बच्चों में भी काफी उत्साह है। मेहंदी लगवाने के लिए भी दिन भर महिलाएं और बच्चे बाजार में पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में ईद - फोटो : अमर उजाला
ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा, भेड़ आदि की कुर्बानी भी देंगे। इसके लिए खटीका मोहल्ले व अन्य स्थानों पर बकरों की खरीद-फरोख्त की गई।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की बेटियों को मिली बड़ी राहत, बाहर के राज्यों में शादी पर पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें