मशहूर एक्टर कॉमेडियन और डायलॉग राइटर कादर खान का मंगलवार सुबह कनाडा में निधन हो गया। साल के पहले दिन ही ऐसी खबर सुनकर उनके फैंस और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ उठी है। कादर खान का कश्मीर से भी गहरा नाता रहा उनकी कई फिल्मों की शूटिंग यहां पर हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
kader khan
- फोटो : File Photo
नटवरलाल उनकी सबसे मशहूर फिल्म थी जिसकी शूटिंग कश्मीर के बीरवाह इलाके में हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट थी। राजेश रोशन के संगीत को भी इस फिल्म में बहुत सराहा गया।
विज्ञापन
3 of 5
kader khan
जिस वक्त कादर खान शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे थे उस वक्त स्थानीय लोगों की उन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाती थी। कई बार ऐसा भी हुआ कि लोगों की मांग पर उन्होंने डायलॉग भी बोल बोल कर सुनाएं।
4 of 5
kader khan
काबुल में जन्मे कादर खान ने 1973 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘दाग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह 300 से अधिक फिल्मों में नजर आए। अभिनेता बनने से पहले उन्होंने रणधीर कपूर, जया बच्चन की फिल्म ‘जवानी दीवानी’ के लिए संवाद लिखे थे।