नए साल का जश्न शुरू हो गया है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में लोगों ने नए साल का स्वागत किया मौज मस्ती के साथ किया। पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर की बर्फीली चोटियां इस तरह से भा गई हैं कि जिसे देखकर शायद आप भी यहां आने से खुद को रोक न सकें। आगे की स्लाइड्स में देखें गुलमर्ग की वादियों की तस्वीर...
फोटो: बासित जरगर
विज्ञापन
2 of 5
snowfall new year photos
- फोटो : बासित जरगर
नए साल पर रियासत में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार और बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसका लद्दाख क्षेत्र में भी असर दिखेगा।
विज्ञापन
3 of 5
snowfall new year photos
- फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा 4-5 जनवरी को कश्मीर के अधिकतर, जम्मू के कुछ और लद्दाख के आंशिक क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे के साथ मुगल रोड और घाटी के अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है।
4 of 5
snowfall new year photos
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू के मौसम में सुधार आया है लेकिन घाटी के सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। शीतकालीन राजधानी जम्मू का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन पिछले एक हफ्ते की तुलना में मौसम में सुधार आया है।
दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान 6.6 और अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। लेकिन दिन का पारा सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के सभी हिस्सों में दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है।