जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्थानों में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर कश्मीर की नियंत्रण रेखा तक जवानों ने होली का त्योहार मनाया। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया। 165वीं वाहिनी के कमांडेंट विवेक श्रीवास्तव ने सरहद पर तैनात जवानों व अधिकारियों को होली की बधाई दी। इस दौरान ऑक्ट्राय पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने नाचते हुए साथियों को रंग लगाया। सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल व अधिकारियों ने भी खूब गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
2 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : बासित जरगर
होली मना रहे बीएसएफ के जवानों ने कहा कि घरों से दूर रहकर सीमा के प्रहरी बन यहां देश की रक्षा कर अपना फर्ज निभा रहे हैं। साथ ही देश की खुशी में वे भी खुशी मना रहे हैं। इस दौरान महिला कांस्टेबल भी मस्ती में होली मनाने के साथ हम उम्र महिलाओं को रंग लगा झूम रही थीं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि उनका बीएसएफ परिवार बहुत बड़ा है, और वे जोश में होली मना रहे हैं।
परिवार से दूर हैं, लेकिन बीएसएफ परिवार साथ है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एक महिला जवान ने कहा कि स्थानीय लोग बीएसएफ कैंप में हर त्योहार पर आते हैं, और जश्न मनाते हैं। इस दौरान आसपास के लोग भी होली के जश्न में शामिल हुए। उनके आसपास होने पर हमें घर से दूर होना महसूस नहीं होता है। देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि बिना किसी चिंता के त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
3 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू शहर में हर्षोल्लास से होली मनाई गई। बच्चों से बड़ों तक ने रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। लोगों ने घर-परिवार, मित्र- रिश्तेदारों के साथ पर्व का आनंद लिया। चौकों, बाजारों में भी त्योहार की रौनक दिखी। इस दौरान ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना भी की गई। पक्का डंगा स्थित भैरव मंदिर में सुबह महंत रोमिल शर्मा ने पूजा अर्चना की।
4 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : बासित जरगर
इसके उपरांत मंदिर परिसर में लोगों ने होली खेली। मंदिर परिसर में लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी लोगों ने पूजा कर माथा टेका। अन्य मंदिरों में भी चहल-पहल रही। उधर, युवाओं ने डीजे पर नृत्य कर होली मनाई। परेड, अंबफला, तालाब तिल्लो, गांधी नगर, शास्त्रीनगर आदि स्थानों पर दिन भर युवा और बच्चे एक-दूसरे को रंगते दिखाई दिए। उधर, जम्मू विश्वविद्यालय के छात्रों और शोध-छात्रों ने फाउंटेन प्लाजा के पास होली मनाई। इस दौरान हलवा भी बांटा गया।
विज्ञापन
5 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : बासित जरगर
लास्ट मोड़ गांधीनगर के साथ कनक मंडी स्थित प्रतापगढ़ चौक पर होलिका दहन किया गया। लास्ट मोड़ में शाम को स्थानीय लोगों के साथ अन्य दुकानदारों ने होलिका की परिक्रमा की। प्रतापगढ़ चौक पर शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अनूप मित्तल मौजूद रहे। इस मौके पर लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भक्त प्रहलाद का स्वरूप स्थापित किया गया।
विज्ञापन
6 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : बासित जरगर
उधमपुर में रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों और युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। पिचकारियों के साथ टोलियों में बच्चे दिन भर एक दूसरे पर रंग-गुलाल डालकर होली की खुशियों में डूबे रहे। कुछ इलाकों में युवक डीजे की धुनों पर नाचते हुए होली खेलते रहे। होली को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। सुबह से ही शहर में बच्चे-बड़े और युवा होली के रंग में रंग गए। बच्चों ने छत्तों से बाल्टियों, पानी भरे गुब्बारों और पिचकारियों से लोगों पर रंग डालकर मस्ती की।
विज्ञापन
7 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : बासित जरगर
साथ ही बुरा न मानो होली है... कहकर माफी भी मांग रहे थे। दोपहर तक होली का जश्न चरम पर बना रहा। रंग-गुलाल से लिपटे बदन, गुलाबी, लाल, हरा पीला व अन्य कई रंगों से सराबोर कपड़े पहने मोटरसाइकिल सवार युवाओं की टोलियां गुजर रही थीं, जो नजारा देखने लायक था। शहर की हर गली व सड़क होली के रंग में रंगी हुई नजर आई। कई लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी।
8 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : बासित जरगर
होली को लेकर युवाओं की मस्ती देखने लायक थी। पहले सभी टोलियों में सीटियां बजाते हुए शहर में घूमते हुए नजर आए। दोपहर के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में डीजे लगाकर घंटों नाचते व गाते हुए नजर आए। युवाओं ने अपने आसपास के इलाकों को भी होली के रंग में रंग दिया था।
9 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : बासित जरगर
होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष प्रबंध करके रखे थे। पुलिस को जहां पर युवक हुड़दंग करते हुए नजर आए। उसी समय वाहनों को रोक कर चेतावनी दी। इसके अलावा होली को लेकर शहर के ज्यादातर सार्वजनिक स्थालों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
10 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : ANI
जम्मू में होली को लेकर हर तरफ रंगों की बरसात हुई। लोगों ने एक-दूसरे के गालों पर रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। छोटे बच्चे, युवक, युवतियां और बड़ों के चेहरे रंगों से रंगीन नजर आए। छोटे बच्चों में होली को लेकर काफी उत्साह रहा। हर आने-जाने वाले लोगों पर ये बच्चे पानी के गुब्बारे फेंक कर होली मनाते दिखे। इसी क्रम में भैरव मंदिर के पास होली समारोह का आयोजन किया गया था।
11 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एएनआई
इसमें हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। भैरव मंदिर के महंत रूमिल पंडित ने बताया कि हर साल मंदिर के पास होली समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सभी लोग अपने घरों से निकल कर मंदिर के पास एकत्रित होते हैं और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाते हैं।
12 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एएनआई
उन्होंने कहा कि हम हर्बल रंगों का प्रयोग करते हैं ताकि किसी भी तरह से चेहरे को नुकसान न पहुंचे। साथ ही लोगों के लिए प्रसाद के रूप में ठंडई का वितरण किया गया। उन्होंने लोगों से शांति और प्रेम से होली मनाने की अपील की। इस दौरान लोग ने अपने-अपने छतों से लोगों पर रंगों की बरसात की।
13 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एएनआई
जम्मू में होली पर शहर में युवाओं और किशारों ने जमकर हुड़दंग की। खासकर बाइक सवारों ने। इस दौरान न किसी ने ट्रैफिक नियम की परवाह की न किसी में पुलिस की कार्रवाई का डर दिखा। बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी कर बाइक सवार पुलिस के दावे को ठेंगा दिखाते नजर आए। इतना ही नहीं, कुछ प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती के बीच युवा बिना हेलमेट पहने बाइक पर आवागमन करते दिखाई दिए।
14 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एएनआई
दस स्थानों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था और गश्त दल के नजर रखने के दावे के बावजूद हुड़दंग करने वालों में से एक का भी चालान नहीं काटा गया। एक दिन पहले तक दस का दम भरने वाली पुलिस त्योहार पर एक्शन में नहीं दिखी। इस तरह होली पर गुलाल ही नहीं, बल्कि नियम भी उड़े।
15 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एएनआई
शहर के परेड, पक्का डंगा, जैन बाजार, कच्ची छावनी आदि में युवाओं ने जमकर हुड़दंग मचाया। मोटरसाइकिल और स्कूटी पर ट्रिपल सवारी की गई। प्रेशर वाले बाजे बजाते हुए निकले। कुछ जगहों पर तो एक बाइक पर चार-चार युवा भी बैठे नजर आए। हैरानी की बात तो यह रही कि परेड, सिटी चौक, पंजतीर्थि, पक्का डंगा, जानीपुर, गांधी नगर, सतवारी, गंग्याल, ज्यूल आदि में नाके होने के बावजूद हुड़दंग करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
16 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एजेंसी
होली पर अच्छी बात यह रही कि कहीं से हुड़दंग के बीच छेड़छाड़ की कोई खबर नहीं आई। शहर के किसी भी थाने में देर शाम तक किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि पुलिस ने पहले ही चेता दिया था कि ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
17 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एएनआई
वाहनों की मूवमेंट कम होने और छुट्टी के चलते तैनाती कम थी। इसके बावजूद हमने सिद्दड़ा, नगरोटा, पुराने शहर समेत कुछ इलाकों में विशेष अभियान चलाया। इसमें बहुत से युवाओं के ट्रिपल सवारी करने, शराब पीकर वाहन चलाने और नियम तोड़ने पर कार्रवाई की गई है। - फैजल कुरैशी, एसएसपी, यातायात पुलिस, जम्मू
18 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एएनआई
पुंछ में रंगों का त्योहार होली उत्साह के साथ मनाया गया। इसके चलते सुबह से शाम तक बच्चे, युवा, बूढ़े, लड़कियां और महिलाएं रंगों से पुते चेहरे और कपड़े लिए नाचते नजर आए। इस अवसर पर सदियों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए जिला सनातन धर्मसभा ने शोभायात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों लोगों ने ढोल की थाप पर नाचते गुलाल उड़ाते और जयघोष करते हुए भाग लिया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
19 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : एएनआई
उजाला होने के साथ ही बच्चे उत्साह के साथ एक-दूसरे पर रंग लगाने जुट गए। जैसे-जैसे दिन बड़ रहा था, होली की धूम बढ़ती जा रही थी। हर गली-मोहल्ले, चौक-चौराहे, बाजार में टोलियों में लोग होली मनाते नजर आ रहे थे। इस बीच 10 बजे नगर स्थित गीता भवन में जिला सनातन धर्मसभा के आह्वान पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और होली उत्सव मनाने लगे।
20 of 21
जम्मू कश्मीर में होली मनाते जवान
- फोटो : पीटीआई
दोपहर 12 बजे गीता भवन में एसएसपी रोहित बसकोत्रा पहुंचे, जहां सनातन धर्मसभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा, देविंद्र कुमार, धर्मेंद्र शास्त्री, दिनेश कुमार, आदि ने उनका रंगों एवं फूलों से स्वागत किया। वहां से होली की शोभायात्रा निकाली गई, जोकि नगर के विभिन्न क्षेत्रों से नाचते-गाते गुलाल उड़ाते मोहल्ला डूंगस स्थित प्राचीन राधे श्याम मंदिर पहुंची।
यहां लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर गुलाल लगाते हुए उनके साथ होली खेली। शोभायात्रा में शामिल लोगों को राधे श्याम मंदिर समिति ने चाय पकोड़े परोसे। शोभायात्रा नगर के अन्य भागों से होती हुई करीब तीन बजे गीता भवन पहुंच कर संपन्न हुई। यहां प्रसाद वितरण के उपरांत लोग घरों को रवाना हुए।