चिनैनी में बच्चे होली खेलते हुए
- फोटो : रोहित गुप्ता
होली पर पुलिस भी अलर्ट, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
होली को लेकर शहर में पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके तहत अगर किसी ने हुड़दंग मचाया या फिर जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश की, तो खैर नहीं। पुलिस ने शहर के 10 इलाकों में स्पेशल टीमों को बाइक के साथ तैनात किया है। यह टीमें होली मनाने वाले युवाओं पर नजर रख रही हैं। शहर के जानीपुर, सतवारी, गंग्याल, पीर मिट्ठा, पक्का डंगा, बिक्रम चौक, गोल मार्केट, ज्यूल चौक, परेड और पंजतीर्थि में पुलिस की स्पेशल टीमें तैनात हैं।